FAQ (Frequently Asked Questions) एक ऐसी लिस्ट होती है जिसमे बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब होते है। इसका प्रयोग ऑनलाइन काफी जगहों पर देखने को मिलता है। FAQ का उद्देश्य ग्राहक की समस्याओ को हल करना होता है और इस कार्य के लिए सबसे आसान और सहायक तरीके माना जाता है।

अनुक्रम
FAQ कैसे काम करते है?
हर कंपनी सबसे पहले इस बात का पता लगाती है कि ऑनलाइन उनके उत्पाद या सेवा का प्रयोग करने मे उनके ग्रहको को सामान्य रूप से किस-किस प्रकार की समस्याएं आ रही है। इसके बाद कंपनी इन सभी समस्याओं या उलझनों की लिस्ट बनाके उसके सबसे आसान समाधान ढूंढती है। और उन्हें इन्टरनेट पर डाल देती है।
ये लिस्ट समय, ग्राहक और समस्याओं के साथ बदलती रहती है। जब भी ग्राहको को कोई नई समस्या आने लगती है। तभी उसे FAQ लिस्ट मे अपडेट कर दिया जाता है। कभी-कभी FAQ लिस्ट मे किसी उत्पाद या सेवा को इस्तेमाल करने की विधि और दुष्प्रभाव भी लिखे होते है।

FAQ का इस्तेमाल कौन-कौन करता है?
आमतौर पर ये FAQ लिस्ट हमे इन्टरनेट पर कई वेबसाइट्स, ऍप्लिकेशन्स, सॉफ्ट-वेयर, हार्ड-वेयर और फ़ोरम्स द्वारा देखने को मिलती है। लगभग सभी जगह जहाँ भी लोगो को कोई परेशानी आ सकती है, वहाँ FAQ लिस्ट का इस्तेमाल करके उनकी समस्याओं को हल किया जाता है।
कई सॉफ्ट-वेयर FAQs को readme फाइल मे संहित करते है। कुछ मे इनके लिए अलग से एक फोल्डर बनाया जाता है। वेबसाइट्स और ऍप्लिकेशन्स मे FAQ लिस्ट ज्यादातर contact us सेक्शन मे पाई जाती है।
यह भी पढ़े: PUBG Game का मालिक कौन है
FAQ का क्या फायदा होता है?
FAQ लिस्ट का सबसे महत्वपूर्ण फायदा तो यही होता है कि इससे लोगो की समस्याएं बहुत आसानी से हल हो जाती है।
उनके जो भी सवाल होते है उनके जवाब उन्हें बिना किसी तकलीफ के मिल जाते है। इसके अलावा इससे कंपनी का भी काफी फायदा होता है। कंपनी को किसी customer care personnel को नियुक्त नही करना पड़ता और उनके काफी पैसे बच जाते है।
यह उन कंपनियों के लिए बहुत फायदेमंद रहता है जिनके पास customer service के लिए लोग नियुक्त करने के लिए पैसे नही होते या फिर जो पूरे विश्व मे सामान बेचती है और हर जगह लोग नियुक्त करना मुश्विल हो जाता है।
यह भी पढ़े: OTP क्या होता है? यह कैसे काम करता है?
अंत मे
FAQ आज लोगो की समस्या हल करने का काफी अच्छा साधन बन गया है। गूगल भी अब अपने सभी यूज़र्स को उनके सर्च रिजल्ट्स मे एक FAQ लिस्ट देता है जिससे की उन्हें अपनी समस्या का हल वही मिल जाए। आज FAQ के बारे मे इतना ही। आपसे मुलाक़ात होगी फिर किसी और रोमांचक टॉपिक के साथ। तब तक के लिए जय हिंद।