Kinemaster क्या है? और इसे कैसे उपयोग करें Best 2024

9738

आज के समय में स्मार्टफोन के लिए ‌ही काफी सारे एडिटिंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं पर अगर बात करें सबसे अच्छे और आसान सॉफ्टवेयर की तो वो है kinemaster दोस्तों क्या आप भी Youtube आदि पर वीडियो बनाना चाहते हैं और उसके लिए एक अच्छे एप की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे ही एक ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका उपयोग करके आप अपने स्मार्टफोन पर ही काफी अच्छी वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं। आज आप जानेंगे कि kinemaster क्या है और उसे कैसे यूज़ करें। और kinemaster pro के बारे में.

अनुक्रम

kinemaster क्या‌ है ?

काइन मास्टर एक बहुत ही प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसे आज हजारों यूट्यूबर्स उपयोग करते हैं। स्मार्टफोन के लिए यह आज के समय में सबसे अच्छा एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह उपयोग करने में आसान है और इससे आप बहुत ही अच्छी और प्रोफेशनल वीडियोस बना सकते हैं। पहले यह ऐप सिर्फ android के लिए उपलब्ध था लेकिन अभी यह एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। मतलब अगर आप iPhone यूजर हैं तो भी आप इस ऐप का उपयोग कर सकते हैैं। यह ऐप आपको कई सारे फीचर्स उपलब्ध कराता है जैसे chroma key, hardwriting, 3d transition आदि इसमें आप ग्रीन स्क्रीन वीडियो का बैकग्राउंड भी चेंज कर सकते हैं।

kinemaster डाउनलोड कैसे करें?

ये ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले
Step1 गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
Step2 सर्च बार में kinemaster सर्च करें
Step3 अब install पर क्लिक करें
काइन मास्टर ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा

KineMaster PRO APK Video Editor App:

KineMaster pro Android के लिए full-featured video editor app है | इसमें कई Powerful tools हैं जो उपयोग करने में आसान हैं, जैसे कई multiple video layers, blending modes, voice-overs आदि | इसके अलावा, काइनमास्टर में chroma key, speed control, transitions, subtitles, special effects जैसे विकल्प हैं!

Kinemaster का उपयोग कैसे करें?

सबसे पहले इस प्लस के बटन पर क्लिक करें और विडियो का Ratio चुनें। यदि आप यूट्यूब के लिये विडियो बना रहे हैं तो आपको 16:9 ही चुनना चाहिए

Kinemaster
Kinemaster

Ratio चुनने के बाद आपके सामने एक स्क्रीन ओपन होगी। यहां पर मीडिया के ऑप्शन को चुनें।

अब यहां से आप जो वीडियो एडिट करना चाहते हैं उसे चुन सकते हैं।

Kinemaster Editing
Kinemaster Editing

Leyer के ऑप्शन में जाकर आप अपनी वीडियो में कई तरह के effects डाल सकते हैं, आप किसी और इमेज या वीडियो को लेयर के रूप में उपयोग कर सकते हैं इसके अलावा आप अपनी वीडियो पर कुछ टाइप करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। और अपने वीडियो पर कई तरह के स्टीकर भी लगा सकते।

पहले आपको ये app चलाना थोड़ा मुश्किल लगेगा लेकिन kinemaster को आप जैसे‌ जैसे उपयोग करेंगे वैसे‌ वैसे आप इसको और भी अच्छे से चलाना सीख जायेंगे।

kinemaster के कुछ खास फीचर्स

आइए आप हम जानते हैं kinemaster के कुछ उसके फीचर्स के बारे में।

chroma key यह इस ऐप का सबसे अच्छा और एक प्रमुख फीचर है। अगर आप चाहते हैं कि आप किसी अच्छे बैकग्राउंड के साथ वीडियो बनाएं तो उसके लिए यह फीचर बहुत ही जरूरी है। पहले यह फीचर सिर्फ कंप्यूटर पर होता था लेकिन अब kinemaster के द्वारा आप स्मार्टफोन पर भी इस फीचर का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक Green screen की जरूरत पड़ेगी।

आपको Amazon, Flipkart पर काफी सस्ते में ग्रीन स्क्रीन मिल जाएगा। आपको सबसे पहले ग्रीन स्क्रीन के सामने खड़े होकर वीडियो शूट करना है अब इस विडियो का बैकग्राउंड चेंज करने के लिए सबसे पहले-

  • इंटरनेट से अपना पसंदीदा background डाउनलोड करें और उसको kinemaster में import करें।
  • अब मीडिया लेयर में जाकर अपनी Green screen के साथ शूट की हुई वीडियो को चुनें।
  • अब Chroma key में जाकर Green कलर को चुनें और‌ chroma key enable करें।
  • अब Green screen का कलर हट जायेगा और उसकी जगह आपका background आ जायेगा।

Hardwriting इसके जरिए आप अपनी वीडियो पर कुछ भी Draw कर सकते हैं। आपको बस काइन मास्टर में अपने वीडियो को एक import करना है। अब Layer के ऑप्शन में जाकर hardwriting सिलेक्ट करना है और अब आप अपनी वीडियो पर कुछ भी Draw कर सकते हैं।

Transition effects इस ऐप में आपको कई सारे transition effects मिलते हैं। transition effects दो अलग अलग वीडियो क्लिप के बीच में लगाया जाते है। इससे‌ विडियो काफी‌ अच्छा बनता है। kinemaster ऐप में आपको कई सारे transition effects मिलते हैं। कुछ पहले से काइन मास्टर में उपलब्ध होते हैं और कुछ आपको डाउनलोड करने पड़ते हैं। कुछ को डाउनलोड करने के लिए आपको पैसे भी देने पड़ते हैं।

Read Also : Google Tangi App क्या है और क्या यह Tiktok से बेहतर है?

क्या ये app बिल्कुल फ्री है।

वैसे तो हम काइन मास्टर को बिल्कुल फ्री में उपयोग कर सकते है। फ्री वाले वर्जन में ही हमें न जाने कितने फीचर्स मिल जाते हैं पर इसमें कुछ खास फीचर्स भी होते हैं जो सिर्फ पर Paid version ही मिल पाते हैं। मतलब किसके कुछ खास फीचर्स का उपयोग करने के लिए आपको पैसे देने होते हैं। तो अगर आप इसके कुछ खास फीचर्स का उपयोग करना चाहते हैं तो इसका Paid version ले सकते हैं नहीं तो फ्री वर्जन में ही आपको कई सारे फीचर्स मिल जाएंगे।

Kinemaster पर आप क्या क्या बना सकते‌ हैं?

काइनमास्टर अपने आप में एक संपूर्ण एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। इसका उपयोग आप कई तरह से कर सकते हैं इसके अंदर आप wedding video एडिट कर सकते हैं। slideshow वीडियो बना सकते हैं। आप चाहे तो इसमें कोई documentary भी एडिट कर सकते हैं। पर इसका सबसे ज्यादा उपयोग यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए किया जाता है। इसमें आप बहुत ही प्रोफेशनल वीडियो बना सकते हैं। इसमें आप अपने चैनल के लिये intro भी बना सकते हैं। Youtube के लिए ये smartphone पर उपलब्ध सबसे अच्छा software है।इसीलिए तो आजकल हजारों यूट्यूबर्स इस ऐप का उपयोग करते हैं।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने जाना की काइन मास्टर ऐप क्या है और इसे किस तरह से उपयोग करें। उम्मीद है आपको ये‌ आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको‌ ये आर्टिकल पसंद आया तो‌ इसे अपने परिवारवालों और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़े: Oreotv Kaise Download Kare – [V1.8.5 Latest Version]

FAQ’s Related to Kinemaster

विडियो में से Kinemaster Logo हटाने के लिए आपको Kinemaster Premium खरीदना होगा

काइन मास्टर का वाटर मार्क कैसे हटाए

काइन मास्टर का वाटर मार्क हटाने के लिए आपको काइन मास्टर का प्रो वर्शन डाउनलोड करना होगा| इन्टरनेट पर बहुत सी वेबसाइट पर यह फ्री में उपलभ्द है लेकिन हम आपको ये सलाह नहीं देंगे| आपको थोड़े पैसे खर्च करने पद सकते है लेकिन यह इससे बेहतर है कि आप कोई फ्री का app डाउनलोड कर के अपनी सुरक्षा को खतरे में डालें

काइन मास्टर प्रो की कीमत कितनी है ?

अगर आप 30 दिन के लिए काइन मास्टर उपयोग करना चाहते हैं तो आपको 332 रुपये देने पड़ेंगे और अगर आप एक साल के लिए काइन मास्टर को खरीदते हैं तो आपको 287 रुपये प्रति महीने के हिसाब से 2300 रुपये देने होंगे|

काइन मास्टर कौन सा डाउनलोड करें?

अगर आप अभी काइन मास्टर का उपयोग कर रहे हैं तो आप Playstore पर जाकर अपने Kinemaster App को अपडेट कर सकते है और अगर आप अभी उपयोग करना चाहते हैं तो Latest 2022 Kinemaster Version ही उपयोग करें|