आखिर डायनासोर इतने बड़े कैसे हो सकते थे? How Dinosaur Become so Huge?

2800
इस वीडियो को आर्टिकल पूरा पढ़ने के बाद देखे, जिससे आर्टिकल और अच्छे से समझ आयेगा

तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की, आखिर Dinosaur इतने बड़े कैसे होते थे। और अपने जमाने के पांच सबसे सबसे खूंखार डायनासोरों के बारे में भी जानेंगे। यानी ऐसे डायनासोर जो अपने जमाने में फ़ूड चेन पर टॉप में रहा करते थे। तो अंत तक आर्टिकल को जरूर पढ़िए।

तो सबसे पहला कारण है, डायनासोर के इतने विशाल आकार का,

अनुक्रम

More amount of oxygen in atmosphere.

Cretaceous period यानी 65 – 145 million सालों पहले, एटमॉस्फेयर में ऑक्सीजन की मात्रा लगभग 30% होती थी, जिसके कारण डायनासोर का आकार इतना विशाल हो पाता था। क्योंकि ऑक्सीजन ग्लूकोस के साथ मिलकर ATP यानी एडिनोसाईन ट्रायफोस्पेट बनता हैं। और बॉडी में जो सेल्स होते हैं, वह एटीपी को एज ए सोर्स ऑफ एनर्जी यूज करते हैं, इसलिए ऑक्सीजन की परसेंटेज ज्यादा होने पर डायनासोर को ज्यादा एनर्जी मिलती थी, एटीपी के द्वारा इसीलिए उनका आकार काफी विशाल हो पाता था।

More food intake.

आजकल के इंसान 1 दिन में लगभग 2500 कैलोरीज खाते हैं, जबकि जो मांसाहारी डायनासोर थे, जैसे कि T-rex, वह 50,000 कैलोरीज तक खाते थे, जबकि जो शाकाहारी डायनासोर थे, जैसे कि Sauropod Argentinosaurus, वह 1 दिन में लगभग 1,00,000 कैलोरीज तक खाते थे। यानी जीतना एक इंसान 40 दिनों में खा सकता है, उतना एक शाकाहारी डायनासोर 1 दिन में खा लेता था। इतना सारा खाना खाने पर किसी भी जानवर का आकार तो बड़ेगा ही इसलिए डायनासोर का आकार भी इतना बड़ा होता था।

Dinosaur are not mammal’s.

यह सबसे इंपॉर्टेंट कारणों में से एक हैं, की डायनासोर मैमल्स नहीं थे, बल्कि रेप्टाइल की प्रजाति से थे। क्योंकि एक मैमल जब बच्चे को जन्म देता है, तो बच्चा कुछ महीनो के लिए मैमल के शरीर के अंदर ही मौजूद होता है, इसीलिए एक बच्चे की पूरी लाइफ टाइम तक की ग्रोथ पर एक पाबंदी या लिमिट आ जाती है। लेकिन रेप्टाइल्स तो अंडे देते हैं, जिसके कारण एक छोटे डायनासोर का पूरा विकास अंडा फूटने के बाद बाहर प्रकृति में होता है, इसीलिए डायनासोर की ग्रोथ में कोई लिमिट नहीं होती, और इससे डायनासोर काफी बड़ा आकार अचीव कर लेते हैं।

हमने यह तो जान लिया कि डायनासोर का आकार इतना बड़ा कैसे हो सकता था, अब हम अपने जमाने के 5 सबसे ख़तरनाक, खूंखार और बड़े डायनासोर के बारे में जानेंगे। इन डायनासोर्स को देखने के बाद आप काफी चौकने वाले हो।

Sauropod Argentinosaurus.

Dinosaur Sauropod Argentinosaurus
Sauropod Argentinosaurus

Sauropod Argentinosaurus अब तक के देखे गए, सबसे बड़े डायनासोर थे, लेकिन यह खतरनाक नहीं थे, और यह डायनासोर्स वेजिटेरियन थे। अब आपके दिमाग में सवाल आया होगा कि अगर यह वेजिटेरियन थे, तो इतने बड़े कैसे हो गए, तो इसका आंसर काफी सिंपल है, कि जो वेजिटेरियन एनिमल्स होते हैं, उन्हें अपने फूड के लिए ज्यादा सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि अर्थ पर काफी सारी सारी चीजें वेजिटेरियन एनिमल्स के लिए खाने लायक होती है, जबकि जो नॉनवेजिटेरियन होते हैं, उन्हें अपने फूड के लिए शिकार करना पड़ता है, काफी मेहनत करनी पड़ती है, इसीलिए जितना वह खाते हैं, उसमें से काफी एनर्जी वेस्ट भी कर देते हैं, खाने की तलाश में। लेकिन दूसरी और जो वेजिटेरियन एनिमल्स होते हैं, वह काफी बड़े और आलसी होते हैं, और उन्हें अपने फूड के लिए ज्यादा सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती, उन्हें नेचर की तरफ से काफी सारा फूड बना बनाया मिल जाता है। इसीलिए यह डायनासोर भी काफी बड़े थे, और काफी सुस्त थे। और यह डायनासोर्स वेजिटेरियन थे, इसीलिए यह फूड चेन में नंबर दो पर आते थे, क्योंकि फूड चेन का टॉप एनिमल हमेशा कारनीवरस होता है।

Sauropod Argentinosaurus 30 to 39.7 metres (98 to 130 ft) तक लंबे होते थे, और इनका वजन 50 to 100 tonnes तक होता था। यह डायनासोर आज से करीब 99.6- 89.8 million साल पहले, Late Cretaceous period में पाए जाते थे, जहां आज अर्जेंटीना है। इस फोटो में आप देख सकते हैं, की याद आए तो इंसान के सामने कितना बढ़ा दिखाई देता है, और एक इंसान इसके सामने कितना छोटा दिखाई देता है।

Allosaurus

Dinosaur Allosaurus
Dinosaur Allosaurus

जैसे अभी मॉडर्न टाइम में, जंगलों में जो लायंस होते हैं, वह ग्रुप में रहकर शिकार करते हैं, वैसे ही आज से 163.5 – 89.3 million साल पहले Late Cretaceous period में, Allosaurus ग्रुप में शिकार करते थे, जो बड़े बड़े डायनासोर थे, उनका भी यह मीडियम साइज के डायनासोर ग्रुप में रहकर शिकार करते थे, और यह डायनासोर नॉनवेजिटेरियन थे, इसीलिए यह फूड चैन में काफी ऊपर आते थे, और हमारी यह लिस्ट में अपने जमाने के सबसे खूंखार डायनासोर्स शामिल है।
यह डायनासोर आकर से तो ज्यादा बढ़ा नहीं था, क्योंकि यह एक नॉनवेजिटेरियन डायनासोर था, और अपने शिकार को पकड़ने के लिए इसे काफी अपनी खाई हुई अपनी एनर्जी वेस्ट करनी पड़ती थी, इसीलिए किसी भी नॉन-वेजिटेरियन एनिमल पर ग्रोथ की एक छोटी सी लिमिट लग जाती है। यह डायनासोर काफी तेजी से भाग भी सकता था, लगभग 30 – 55 km/h की रफ्तार से‌। यह स्पीड डायनासोर के लिए काफी ज्यादा है।

Giganotosaurus

Dinosaur Giganotosaurus
Dinosaur Giganotosaurus

Giganotosaurus आज से लगभग 99.6 – 93.5 million साल पहले पाए जाते थे, और यह अर्जेंटीनोसोरस का शिकार करते थे, यह अर्जेंटीना के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी रहते थे, जब Giganotosaurus थे, तब वह फूड चेन में टॉप पर आते थे। क्योंकि यह अपने से छोटे हर डायनासोर या जीव को खाते थे।
Giganotosaurus 12 – 13 m यानी (38-40ft) तक लंबे होते थे, और इनका वजन 4,200 – 14,000 kg तक होता था। और एलोसोरस की तरह यह भी, काफी तेजी से भाग सकते थे। इनकी भागने की स्पीड लगभग 50 km/h तक होती थी।

Tyrannosaurus.

Dinosaur Tyrannosaurus
Dinosaur Tyrannosaurus

Tyrannosaurus जिसे T-rex भी कहते हैं, यह अब तक का सबसे फेमस डायनासोर हैं, यह जुरासिक वर्ल्ड मूवी में इंट्रोड्यूस किया गया है, और इस डायनासोर को सभी जानते हैं। और यह, आज से 65 million साल पहले पाए जाते थे।
Tyrannosaurus और Giganotosaurus में ज्यादा फर्क नहीं था, दोनों डायनासॉर्स के बॉडी स्ट्रक्चर तो लगभग सेम थे, बस दो चीज डिफरेंट थी, t-rex के फोरआम पर 2 फिंगर्स थी, जबकि Giganotosaurus कि 3 फिंगर्स थी। और t-rex की टेल ज्यादा बड़ी थी।

Spinosaurus.

Dinosaur Spinosaurus
Dinosaur Spinosaurus

Dinosaur Spinosaurus सबसे बड़ा नॉन-वेजिटेरियन डायनासोर है,
लेकिन वेजिटेरियन डायनासोर के मुकाबले यह काफी छोटा है, यह डायनासोर Tyrannosaurus और Giganotosaurus दोनों से बड़ा था, यह डायनासोर लगभग 48 फीट लंबे होते थे, हालांकि इनका वजन लगभग 7 टन जितना होता था, यह पतले थे और लंबे थे। Spinosaurus आज से लगभग, 112 to 93.5 million साल पहले पाए जाते थे। और सबसे खास बात इस डायनोसर कि, यह है कि यह मछली को भी पकड़ कर खाते थे, क्योंकि इनका स्कल एक पक्षी की तरह था, ना कि किसी डायनासॉर की तरह काफी बड़ा था। क्योंकि यह अपना शिकार पानी में भी कर सकते थे, इसलिए यह पानी में तैर भी सकते थे, और उनका वजन भी काफी हल्का होता था, बाकी डायनोसोर्स के मुकाबले। और यह डायनासोर हमारे लिस्ट के बाकी सभी डायनासोर मार सकता था, इसीलिए डायनासोर नंबर वन पर है।

यह था पूरा आर्टिकल Dinosaurs इतने बड़े कैसे होते थे और अब तक के पांच सबसे खतरनाक डायनासोर के बारे में, अगर आपका कोई और सवाल हो, तो हमें कमैंट्स में जरूर बताये, आपको उसका जवाब कमेंट में ही मिल जाएगा। हम उम्मीद करते है, कि आपको आर्टिकल पसन्द आया होगा। अगर हाँ, तो आप इसको शेयर और कमेंट करे जिससे हमको ऐसे ही आर्टिकल लिखने का प्रोतसाहन मिले।

और अगर आप ऐसे ही कमाल के आर्टिकल और पढ़ना चाहते है, तो नोटिफिशन ऑन करे और जैसे हमारी वेबसाइट पर कोई नया आर्टिकल आएगा आपको उसका नोटिफिशन मिल जाएगा।

आज के आर्टिकल मे बस इतना ही। आपसे मुलाक़ात होगी फिर किसी और रोमांचक टॉपिक के साथ। तब तक के लिये जय हिंद।