Chandrayaan 3 Landing Date: 23 August – 24 August – चंद्रयान 3 चाँद पर 23 अगस्त या 24 अगस्त को चाँद पर उतर सकता है। अभी चंद्रयान 3 पृथ्वी के इर्द गिर्द एक अंडाकार ऑर्बिट में चक्कर लगा रहा है और धीरे धीरे अपने ऑर्बिट को बड़ा करता जा रहा है।
चंद्रयान 3 क्या है ?
चंद्रयान 3 भारत का चाँद पर भेजा गया तीसरा मिशन है जिससे भारत अपनी स्पेस एजेंसी ISRO की क्षमताओं को पूरी दुनिया के सामने रखना चाहता है। ये भारत के Lunar Exploration Program का तीसरा मिशन है जोकि चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर वहाँ बहुत से एक्सपेरिमेंट्स को अंजाम देगा।
चंद्रयान 3 मिशन भारत के पिछले चंद्रयान 2 का followOn मिशन भी है। पिछली बार 2019 में जब भारत का चंद्रयान 2 मिशन चाँद की सतह पर उतरने में सफल नहीं हो पाया तो उसी सपने को साकार करने के लिए चंद्रयान 3 मिशन को प्लान किया गया। इस मिशन में भी साड़ी वही चीजें हैं जो चंद्रयान 2 मिशन के समय थी। ये मिशन भी उसी जगह पर उतरेगा जहाँ पिछली बार चंद्रयान 2 मिशन नहीं उतर पाया था। ये मिशन भी उन्ही मुख्य बिन्दुओं पर खोज करेगा जिसके लिए चंद्रयान 2 भेजा गया था।
चंद्रयान 3 मिशन चाँद पर जाकर चाँद की मिट्टी में पाए जाने वाले तत्वों की खोज करेगा। वहाँ पर पाए जाने वाले खनिजों की खोज करके चंद्रयान 3, चाँद पर किये जाने वाले भविष्य के मिशंस को भी बेहतर बना पायेगा। चंद्रयान 3 चाँद पर पानी की खोज भी करेगा जो हमारे लिए बहुत अहम् होने वाली है।
चंद्रयान 3 कैसे उतरेगा चाँद पर

चंद्रयान 3 चाँद पर जाने में 42 दिनों का समय लेने वाला है जिसके पीछे वजह ये है कि चाँद तक पहुँचने के लिए हमारा चंद्रयान 3 सीधे रस्ते पर नहीं जाएगा। जैसे ही ये चाँद तक पहुँच जाएगा, इसे चाँद के ऑर्बिट में डाल दिया जाएगा जहाँ से चंद्रयान 3 लैंडर चाँद पर उतरने के लिए तैयार हो जायेगा। 23 या 24 अगस्त को चंद्रयान 3 चाँद पर उतरने के लिए तैयार होगा जिसके लिए लैंडिंग sequence शुरू किया जायेगा। और चंद्रयान 3 चाँद पर सफलतापूर्वक चाँद पर उतारकर भारत का परचम चाँद पर फेहरा देगा।
chandrayaan 3 Landing Date
चंद्रयान 3 चाँद पर 23 अगस्त या फिर 24 अगस्त को उतर सकता है। चंद्रयान 3 का चाँद पर उतरना निर्भर करता है कि कब चंद्रयान 3 चाँद के ऑर्बिट में रहकर चाँद पर उतरने के लिए एक बेहतर जगह का चुनाव कर लेता है।