Planets Name in Hindi and English – ग्रहों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में जानिए

251

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बतायेंगे की ग्रह क्या है और सभी ग्रहों के नाम, सौर मंडल ग्रह की पूरी जानकारी जाने हिंदी में ( Planets Name in Hindi and English )

सौरमंडल के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सौरमंडल के ग्रहों के नाम क्या है ? यदि आप Planets Name in Hindi & English के बारे में नहीं जानते हैं तो आज की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी | दोस्तों हम आपको बता दे की हम अपने लेख के माध्यम से आपको लगातार किसी न किसी विषय पर जानकारी देते रहते है जिससे आपकी भी नॉलेज तेज होती है इसी प्रकार हम आपको इस लेख के अंतर्गत ग्रह के बारे में सभी जानकारी देंगे और इसके अतिरिक्त के अंतर्गत हम आपको सौर मंडल क्या है तथा ग्रह क्या है के बारे में भी बताएंगे।

solar system planets name
solar system planets name

यदि ग्रहों को पृथ्वी से देखते हैं तो यह हमें बहुत छोटे लगते हैं लेकिन आपको बता दें कि वास्तव में ग्रहों का आकार बहुत बड़ा होता है| यदि हम मनुष्य की बात करें तो मनुष्य किसी भी एक ग्रह के कण की बराबर भी नहीं है, आपको बता दें कि Astrology (एस्ट्रोलॉजी) भी ग्रहों के अनुसार ही कार्य करती है|

जबकि यह भूगोल की बेसिक (Basic) जानकारी है लेकिन बहुत से लोगों को इनके बारे में जानकारी नहीं है कई बार बच्चों से परीक्षा में भी यह सवाल पूछा जाता है कि ग्रहों के नाम बताएं पर अधिकतर बच्चे इसकी जानकारी ना होने के कारण जवाब नहीं दे पाते हैं| हालांकि आमतौर पर सूर्य, चंद्रमा, बुध, मंगल आदि ग्रहों के नाम बता देते हैं लेकिन 8 ग्रहों के नाम नहीं बता पाते हैं|

ग्रहों के बारे में अधिक जानकारी इसके अलावा आपको एक अहम जानकारी दें कि हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह है जबकि पहले 9 ग्रह हुआ करते थे लेकिन अब 9 ग्रहों में से 1 ग्रह प्लूटो को इस श्रेणी से निकालकर इसे बोने ग्रह की श्रेणी में डाल दिया गया है| इस कारण वर्तमान में सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं |

अनुक्रम

8 Planets Name In Hindi and English list

  • बुध ग्रह – Mercury Planet
  • शुक्र ग्रह – Venus Planet
  • पृथ्वी – Earth Planet
  • मंगल ग्रह – Mars Planet
  • ब्रहस्पति ग्रह – Jupiter Planet
  • शनि ग्रह – Saturn Planet
  • अरुण ग्रह – Uranus Planet
  • वरुण ग्रह – Neptune Planet

सौर मंडल (Solar System Planets Name in Hindi)

1बुध (Budha)

बुध गृह को अंग्रेजी में Mercury Planet कहा जाता है। पुराने समय में लोग इस ग्रह को सुबह का तारा और शाम का तारा भी कहते थे। लेकिन इसा के करीब 350 वर्ष पूर्व लोगों को ये समझ आया कि वो सुबह का तारा और शाम का तारा एक ही हैं। रोम के लोगों ने इस ग्रह का नाम रोमन देवता के संदेशवाहक Mercury God के नाम पर रख दिया। और इस ग्रह का यही नाम प्रचलित हो गया।

2शुक्र (Śukra)

शुक्र ग्रह को अंग्रेजी में Venus Planet कहा जाता है। ये हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह भी है लेकिन साथ ही इस ग्रह को हमारी पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है। इंग्लिश में इस ग्रह को Sister Planet of Earth या Twin Earth भी कहा जाता है।

3पृथ्वी (Prithvi)

पृथ्वी को अंग्रेजी में Earth Planet कहा जाता है। हमारे पूरा सौरमंडल में केवल पृथ्वी पर ही जीवन मौजूद है। Earth के अलावा हमारी धरती को इंग्लिश में Blue Planet या फिर नीला ग्रह भी कहा जाता है।

4मंगल (Mangal)

मंगल ग्रह को अंग्रेजी में Mars Planet कहा जाता है। ये ग्रह अन्तरिक्ष से देखने पर लाल रंग का दिखाई पड़ता है इसलिए इस ग्रह को लाल ग्रह या फिर इंग्लिश में Red Planet के नाम से भी जाना जाता है।

5बृहस्पति (Brahspati)

ब्रहस्पति ग्रह को अंग्रेजी में Jupiter Planet कहा जाता है। ये ग्रह हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है और ये सबसे पहला गैसीय ग्रह भी है।

6शनि (Shani)

शनि ग्रह को अंग्रेजी में Saturn Planet कहा जाता है। इस ग्रह के छल्ले पूरे सौरमंडल में सबसे अच्छे हैं और इसी वजह से इस ग्रह को इंग्लिश में Ring Planet भी कह दिया जाता है।

7अरुण (Arun)

अरुण ग्रह को अंग्रेजी में Uranus Planet कहा जाता है। ये ग्रह गैसीय ग्रह होने के साथ साथ पहला ICE Giant Planet भी है।

8वरूण (Varun)

वरुण ग्रह को अंग्रेजी में Neptune Planet कहा जाता है। ये हमारे सौरमंडल का सबसे आखिरी ग्रह है।

सौरमंडल के अन्य तथ्य

Earth, ब्रह्मांड में अकेली नहीं है।  यह अन्य planets, moons, क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं और एक बड़े चमकीले तारे, सूर्य के साथ एक solar neighborhood में स्थित है।

जब ये elements एक साथ होते हैं, तो उन्हें एक system, Solar System (सौर मंडल) कहा जाता है।

सौर मंडल Milky Way (मिल्की वे) में स्थित है, जो लगभग 200 बिलियन सितारों से बनी एक बड़ी सर्पिल galaxy है।  Galaxy, विभिन्न astronomical objects के साथ सितारों की विशाल system हैं।

सौर मंडल की सबसे बड़ी वस्तुएं आठ ग्रह (8 planets) हैं जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं।  बौनी ग्रहों (Dwarf planets) की तरह छोटी वस्तुएं भी हैं, चंद्रमा जो उन ग्रहों में से कुछ की परिक्रमा करते हैं, और विभिन्न प्रकार की गैसों और धूल भी मौजूद हैं।

सौर मंडल (solar system) एक तारे (सूर्य), 8 ग्रहों, 5 बौने ग्रहों (सेरेस, ह्यूमिया, माकेमेक, एरिस और प्लूटो), 181 moons (वे सिस्टम में कुछ celestial bodies की परिक्रमा कर रहे हैं),550000 से अधिक क्षुद्रग्रहों, और 3000 से अधिक धूमकेतु से बना है।

सौरमंडल क्या होता हैं

सौरमंडल किसी एक तारे या एक से ज्यादा तारों के इर्द गिर्द उसके ग्रहों और चंद्रमाओं का एक सिस्टम होता है। ग्रह तारे के गिर्द चक्कर लगाते हैं, जिस से एक सौरमंडल का निर्माण होता है। इसके अलावा एक सौरमंडल में ग्रहों के अलावा क्षुद्र ग्रह और कोमेट्स भी होते हैं। ग्रह भी कई प्रकार के हो सकते हैं जैसे की चट्टानी ग्रह जोकि ठोस होते हैं बिलकुल हमारी पृथ्वी की तरह, गैसीय ग्रह जोकि अकार में बहुत बड़े होते हैं।