क्या होगा अगर जुपिटर का रेडियस दुगना हो जाए ?? What If The Radius Of Jupiter Gets Doubled??

1624

दोस्तों स्वागत है आपका “अंतरिक्ष की कल्पना” के पहले एपिसोड में। हम हमेशा वही पढ़ना चाहते हैं जो कि सच होता है,क्योंकि हमको स्कूल में यही सिखाया जाता है जो कि  सही भी है लेकिन इससे हमारा ज्ञान तो बढ़ जाता है लेकिन हमारी imagination skills मैं वृद्धि नहीं हो पाती और हमारे श्री albert einstein ने कहा है कि 

“Logic can take you from a to b but imagination can take you everywhere”

– by Albert Einstein

इसका मतलब यह है कि लॉजिक हमें a से b  ले जा सकता है लेकिन imagination हमें हर जगह ले जा सकती है इसीलिए हम अपनी imagination power को बढ़ाने के लिए इस सीरीज में  कोई भी एक अलग परिस्थिति सोचेंगे और उस परिस्थिति से दुनिया में क्या बदलाव आएंगे वो पता करेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।

Jupiter हमारे  सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है यह इतना बड़ा है कि इसमें 1300 पृथ्वी समा सकती हैं इससे बड़ा कोई भी ऑब्जेक्ट हमारे  सौरमंडल में नहीं है अगर पूरे सौर मंडल के ऑब्जेक्ट्स को भी एक कर दिया जाए तब भी jupiter उनके दुगने से भी ज्यादा बड़ा होगा। यही  विशालकाय ग्रह सभी बड़े asteroids को अपनी ओर खीचकर हमारी पृथ्वी को asteroids से बचाता है।

तो आप लोग समझ ही गए होंगे कि चाहे इस ग्रह पर जीवन ना हो मगर हमारे सौरमंडल में इस तरह का महत्व बहुत है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि क्या होगा अगर हम jupiter का radius डबल कर दे।

हाँ, हमारी आम जिंदगी में ऐसा करना तो लगभग नामुमकिन है क्योंकि उसके लिए हमको इतना ज्यादा mass चाहिए गा जो कि हमारे पूरे सौरमंडल में  सिर्फ सूर्य के पास है और सूर्य के जैसे बड़े आग के गोले के पास जाना तो हमारे लिए लगभग नामुमकिन ही है तो अभी के लिए तो वास्तव में ऐसा कुछ करना हमारे लिए संभव नहीं है लेकिन शायद हमारी future generations के लिए ये मुमकिन होगा और अगर वो ऐसा किसी कारण से कर देती है तो क्या होगा?क्या तब भी सब कुछ सामान्य रहेगा?क्या तब भी हमारी पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाएगी या jupiter का ?क्या  इसका हमारी जिंदगी पर कोई प्रभाव पड़ेगा? 

नमस्कार दोस्तों मैं हूं पीयूष अग्रवाल और आज हम जानेंगे कि क्या होगा अगर हम jupiter का radius  दुगना कर दे। 

अनुक्रम

jupiter में होने वाले बदलाव !

तो सबसे पहले  अगर jupiter में होने वाले बदलावों की बात करें तो   jupiter की radius दुगनी करने से jupiter का सबसे बड़ा तूफान the red giant 4 गुना से अधिक बढ़ जाएगा  और jupiter के वातावरण का घनत्त्व भी बढ़ जाएगा लेकिन क्योंकि jupiter पर जीवन नहीं है तो इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा मगर इसके बाद जो होगा उससे शायद आप भी डर जाए।

सौरमंडल में होने वाले बदलाव !

jupiter की radius को दोगुना करने से jupiter का वजन भी 8 गुना बढ़ जाएगा और  jupiter का वजन 8 गुना बढ़ने के कारण इसका गुरुत्वाकर्षण बल भी 8 गुना से बढ़ जाएगा जिसका मतलब यह है कि अब यह अपने आसपास की चीजों को 8 गुना तेजी से अपनी ओर खींचेगा।जिसके बाद jupiter के चांद और इसके आसपास घूम रहे asteroids  पर jupiter का तेज़ गुरुत्वाकर्षण बल प्रभाव डालने लगेगा और या तो jupiter का तेज़ गुरुत्वाकर्षण बल उनको अपनी और खींच लेगा और खुद में समाँ लेगा या फिर उनको अपने से दूर सौरमंडल में इधर-उधर फेंक देगा और फिर इस बात की काफी बड़ी संभावना होगी कि उनमें से कुछ asteroids हमारी पृथ्वी से टकरा जाएंगे और  जिस तरह dinasaurs का अंत हुआ था उसी प्रकार संपूर्ण मानव जाति का अंत हो जाएगा।लेकिन चलिये एक पल के लिए यह मान लेते हैं कि कोई भी asteroid हमारी पृथ्वी से नहीं टकराता, हम अभी भी जिंदा हैं और सब कुछ देख सकते हैं तो फिर अब आगे क्या होगा चलिए देखते हैं।

पृथ्वी में होने वाले बदलाव !

तो अब jupiter अपने वजन के बढ़ने के कारण सूरज के और पास आ जाएगा  और इसी के साथ मंगल पृथ्वी शुक्र और मरक्यूरी तीनों का orbit सूरज के और पास चला जाएगा जिससे पृथ्वी का तापमान बढ़ जाएगा और पृथ्वी का वातावरण धीरे-धीरे करके बिल्कुल बदल कर  शुक्र की तरह हो जाएगा और फिर पृथ्वी पर से जीवन का अंत हो जाएगा ।

तो आपने देखा किस प्रकार से किसी एक भी ग्रह में बदलाव आने के कारण पूरे सौरमंडल में बदलाव आने लगते हैं  और अगर किसी भी चीज के साथ छेड़छाड़ हुई तो उससे पृथ्वी पर जीवन किस तरह सदा के लिए खत्म हो सकता है।लेकिन अभी बदलावों की सूची खत्म नहीं हुई है।

सूरज में होने वाले बदलाव !

आप लोगों को शायद विश्वास ना हो मगर  jupiter की radius मे बदलाव करने से हमारे सूरज मैं भी बदलाव होने लगेंगे असल में jupiter का वजन 8 गुना बढ़ने के बाद  हमारे सौरमंडल का barycenter सूरज के core से थोड़ा बाहर की तरफ आ जाएगा जिसके बाद सूरज का orbit भी थोड़ा बड़ा हो जाएगा और यह भी  barycenter का एक छोटा सा गोल चक्कर लगाने लगेगा।

अब जहां पहले सभी objects  सूरज का चक्कर लगाते दिखते थे अब वह सब और हमारा सूरज खुद  एक point का चक्कर लगाते दिखेंगे। और हमारा सौरमंडल दिखने में पूरी तरह बदल जाएगा।

तो देखा आप लोगों ने कि किस तरह हमारी  एक jupiter की radius को दुगना करने की कल्पना ने पूरे सौरमंडल को किस तरह बदल कर रख दिया।मगर क्या आप लोगो ने कभी सोचा है कि अगर हम jupiter को गायब ही कर दे तो हमारे सौरमंडल क़ि परिस्थितियां किस प्रकार बदल जाएगी।अगर नहीं तो सोचना शुरू कर दीजिये!

यदि आपको हमारी कोई मदद चाहिए हो या आपके पास भी कोई इस topic से  संबंधित जानकारी हो जो आप हमें बताना चाहते हैं तो आप मुझे कमेंट कर सकते हैं।और आप ये जरूर बताए की आप अगला आर्टिकल किस topic पर पड़ना चाहते है आपसे मुलाक़ात होगी फिर किसी science topic के साथ तब तक के लिए जय हिंद!