TCS में जॉब कैसे पाएं 2023 | TCS me job kaise paye

253

अगर आप IT में Job करना चाहते हैं तो आप बहुत सारी कंपनियों में अप्लाई करने की सोच रहे होंगे। और एक नाम भी आपकी लिस्ट में जरूर होगा जो कि है TCS। यह भारत की कुछ सबसे सफल IT कंपनियों में से एक है। क्या आप जानना चाहते हैं कि TCS me job kaise paye? अगर हां तो इस आर्टिकल में आखिर तक बने रहिए। यहां पर हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि TCS me job kaise paye

TCS भारत के एक बहुत बड़े इंडस्ट्रियल ग्रुप टाटा ग्रुप का हिस्सा है। और यह भारत की सबसे सफल IT कंपनियों में से एक है। जो लोग कंप्यूटर साइंस में एक बैचलर डिग्री ले चुके हैं और जो भारत की किसी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो वह कई सारी कंपनियां में Job के लिए प्रयास करते हैं। TCS का नाम इसमें बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि TCS 6 लाख से भी ज्यादा लोगों को रोजगार देती है और सभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जो Fresher हैं और एक अच्छी नौकरी करना चाहते हैं वे इस कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई जरूर करते हैं।

TCS me job kaise paye

अनुक्रम

TCS में Job के लिए eligibility

  • आपने किसी स्टेट बोर्ड या सीबीएसई से 10th और 12th की परीक्षा पास की होनी चाहिए।
  • TCS में Job पाने के लिए आपके पास कम से कम इंजीनियरिंग में एक बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • डिग्री में कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए।
  • Educational gap 24 महीनों से ज्यादा का नहीं होना चाहिए।

Read Also: Microsoft में Job कैसे पाएं?

TCS कैसे भर्ती करती है?

TCS एम्पलाइज की भर्ती के लिए मुख्य रूप से दो तरीके अपनाती है। एक तो On campus और दूसरा Off campus‌

On campus

इसमें TCS कंपनी खुद आपके कॉलेज आती है और आपके कॉलेज की प्लेसमेंट टीम की मदद से आपको Job ऑफर करती है। आप जिस कॉलेज में पढ़ रहे हैं वहां पर फाइनल ईयर में जब प्लेसमेंट होगी तो आपको कई सारी कंपनियां Job ऑफर करेंगी। TCS भी उन्हीं में से एक होगी।

TCS भारत के कई कॉलेज में जाती है और वहां से ऐसे इंजीनियर जो की इस कंपनी में Job करने के इच्छुक हैं और जिनके अंदर हुनर है उनको यह कंपनी भर्ती करती है।

off campus

अगर आप कॉलेज के वक्त में ही TCS ज्वाइन नहीं कर पाए हैं तो दूसरा तरीका होता है Off campus का जिसमें कि आपको खुद ही TCS में Job के लिए अप्लाई करना होगा।

इसमें आपको TCS में Job की वैकेंसी का इंतजार करना होता है। अगर आपकी पसंद की कोई TCS वेकेंसी यहां पर निकलती है तो आप उसमें अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन तभी अप्लाई करें जब आप इसके सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरे करते हों।

TCS में जॉब कैसे पाएं? TCS me job kaise paye

हमने आपको यह तो बता दिया कि TCS में Job पाने के लिए एलिजिबिलिटी क्या है और TCS कैसे अपने एम्पलाइज को हायर करती है। आईए अब हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि TCS me apply kaise kare

TCS me job kaise paye
  • पहले आपको TCS की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वहां पर करियर्स के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको Apply now का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपके सामने TCS की ही एक दूसरी वेबसाइट खुल जाएगी जिसमें आपको कीवर्ड के जरिए अपनी Job सर्च करने का ऑप्शन मिलेगा
  • आप यहां पर अपनी Job से जुड़ा कीवर्ड डालकर और लोकेशन चुनकर सर्च करें। आपको सर्च रिजल्ट्स में वैकेंसी दिख जाएंगी।
  • इसके बाद जिस भी वैकेंसी के लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको साइन इन या साइन अप करने को कहा जाएगा जाएगा।
  • अगर आप पहली बार TCS पर प्रोफाइल बना रहे हैं तो साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ इनफॉरमेशन देनी पड़ेगी जैसे की नाम कॉन्टैक्ट इनफॉरमेशन आइडेंटी डॉक्यूमेंट आदि। और साथ में आपके यहां अपना Resume भी अपलोड करना होगा।

यह सब करने के बाद आपको उस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना होगा और आपकी इनफॉरमेशन और Resume TCS के पास पहुंच जाएगा।

TCS Hiring Process

TCS में Job के लिए अप्लाई करने के बाद आपको एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में आपको कुछ इंटरव्यू और कुछ टेस्ट देने पड़ेंगे और उनको पास करने के बाद ही आपको TCS में Job मिल पाएगी।

TCS Online Assessment Test

TCS की हायरिंग प्रोसेस में सबसे पहला पड़ाव जो आपको पार करना है वह है Online Assessment Test. यह TCS द्वारा कंडक्ट किया जाने वाला एक ऑनलाइन टेस्ट है जिसमें आपके कंप्यूटर साइंस से जुड़े नॉलेज की परीक्षा ली जाती है। इसमें डाटा स्ट्रक्चर एल्गोरिथम प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आदि से जुड़े कई सारे सवाल आपको सॉल्व करने होंगे। ये टेस्ट 2 घंटे से भी ज्यादा चल सकता है और इसको पास करना आपके लिए जरूरी है।

इसी टेस्ट के जरिए TCS को यह पता चलेगा कि आपको कंप्यूटर साइंस और कोडिंग का कितना नॉलेज है और आप TCS में काम करने के काबिल है या नहीं।

Technical interview

अगर आप टेस्ट को पास कर लेते हैं तो इसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें आपको TCS की तरफ से आने वाले कुछ लोगों को अपना इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू में आपसे कंप्यूटर साइंस से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे और कुछ प्रॉब्लम्स को सॉल्व करना है को दी जाएगी। यह इंटरव्यू करीब 1 घंटे तक चलेगा और इसमें कई अलग-अलग टेक्निकल एस्पेक्ट्स से सवाल पूछे जाएंगे।

HR interview

टेस्ट और टेक्निकल इंटरव्यू पास करने के बाद आपको HR इंटरव्यू के लिए तैयार होना पड़ेगा। इसमें आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स की परीक्षा ली जाएगी और यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आप TCS में Job क्यों करना चाहते हैं और TCS आपके लिए इंपॉर्टेंट क्यों है। इसमें इंटरव्यू लेने वाला यह जानने की कोशिश करेगा कि आप TCS के लिए किस तरह से काम आ सकते हैं।

यह सभी पड़ाव पार करने के बाद आपको TCS में नौकरी मिल जाती है। लेकिन सभी को पास करने के लिए आपको बहुत सारी मेहनत करनी होगी।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि TCS me job kaise paye ? उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा