SmartWatch क्या है?? हर बजट के लिये बहतरीन smartwatches

490

अब वो समय पुराना हो चूका है जब घड़ी का इस्तेमाल केवल समय देखने के लिए किया जाता था। आज स्मार्ट होते समय के साथ घड़ी भी स्मार्ट हो गयी है। आज हम घड़ी से फ़ोन लगाने से लेकर फ़ोन ढूंढने तक सब कुछ कर सकते है।

एक smartwatch के क्या क्या फायदे है और कौनसी smartwatch आपके बजट मे बिलकुल ठीक आएगी, और भी ऐसे कई सवालों के जवाब हम आज के आर्टिकल मे जानेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

अनुक्रम

Smartwatch के क्या-क्या फायदे है??

आजकल फ़ोन से समय और तारीक देखना काफी आसान है। आखिरकार आपको बस अपने फ़ोन की स्क्रीन ही तो ON करनी होती है। तो फिर smartwatch खरीदने का क्या फायदा?? तो चलिए जानते है smartwatch के कुछ बेहद ही महत्वपुर्ण फायदों के बारे मे:-

1. Looks Fashionable

सबसे पहली बात तो यही है कि एक smartwatch आपकी looks को निखार देती है। एक अच्छी smartwatch को अगर आप अपने हाथ पर बांधते है तो वो आपकी looks को compliment करती है और आपकी सुन्दरता को बढ़ाती है। 

2. Helps While Travelling

एक अच्छी smartwatch आपको समय के साथ साथ रास्ता देखने मे भी मदद कर सकती है। आगे आपके पास एक Apple Watch है जो आपके फ़ोन से कनेक्ट है तो वह आपको यात्रा करते वक़्त काफी मदद कर सकती है। 

इसके साथ आपको बार बार फ़ोन मे रास्ता नही देखना पड़ेगा। आपकी watch आपके हाथ पर दाये या बाये मुड़ने के लिए अलग अलग vibration(कंपन्न) करेगी। इससे आपको स्वयं ही पता चल जाएगा कि आपको दाये मुड़ना है या बाए। 

3. Helps In Finding Phone and Other Devices

हमारे फ़ोन का घर में ही खो जाना काफी आम बात है। हम उससे कही रखकर भूल जाते है और फिर उसको ढूंढने मे काफी समय लग जाता है। लेकिन अगर आपके पास एक smartwatch हो तो आपको यह परेशानी कभी नही होगी। 

आपको बस अपने watch पर कुछ बटन दबाने है और आपका फ़ोन जहा भी होगा वही बजने लगेगा। इससे आपको उसे ढूंढने मे और ज्यादा समय नही लगाना पड़ेगा। 

4. Helps In Staying Fit

अगर आप भी Gym करते है या फिर फिट और तंदुरुस्त रहना चाहते है तो आपके लिए smartwatch एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन रहेगा।

एक smartwatch के साथ आप अपने प्रतिदिन चलने के कदम (steps) , दूरी(distance), कैलोरीज(calories) , ह्रदय गति(heart rate), पल्स दर(pulse rate) और नींद(sleep) नाप सकते है। 

यह सब नापने से आपको अपनी health track करने मे काफी आसानी होगी। कुछ watch इन सब डाटा को इकट्ठा करके आपको एक ग्राफ के रूप मे भी दिखाती है। जिससे आप अपने बारे मे काफी  कुछ जान सकते है। जैसे कि आप किस दिन सबसे ज्यादा सोते है?? किस समय आपको सबसे गहरी नींद आती है?? आप सर्दियों मे गर्मियों से कितना कम या ज्यादा चलते है?? आदि। 

5. Recieve Or Reject Calls

एक smartwatch के साथ आप बिना अपने फ़ोन को हाथ लगाये कोई भी कॉल उठा सकते है व काट सकते है। ऐसे ही आप किसी मैसेज का रिप्लाई भी दे सकते है। इसका ज्यादा फायदा आपको तब हो सकता है जब आपका फ़ोन दूसरे कमरे मे है या फिर आप exercise कर रहे है और आपने कोई bluetooth device अपने कान मे पहन रखा है। 

कुछ smartwatches के साथ तो आप सीधा watch से ही बात कर सकते है। इसमें आपका call experience शायद उतना अच्छा न रहे लेकिन emergency आपका काम तो जरूर ही बन सकता है। 

6. Recieve Important Notifications

एक smartwatch आपको आपके महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन्स भी दिखाती है। अगर आपकी smartwatch मे SIM है तो फिर तो आप उसी के इंटरनेट से अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और दूसरे सोशल मीडिया एकाउंट्स के नोटिफिकेशन्स पा सकते है। 

वरना आप अपनी watch को अपने फ़ोन से bluetooth द्वारा कनेक्ट करके भी अपने फ़ोन पर आने वाले सारे notifications पा सकते है। 

7. Amazing Battery Life

एक अच्छी smartwatch के साथ एक बहतर बैटरी-लाइफ भी आती है। तो अगर आप किसी ऐसी जगह पर हो जहाँ चार्जर आसानी से नही मिलता तो आप अपनी smartwatch से बाकी दुनिया से connected रह सकते है। एक अच्छी smartwatch बिना चार्जिंग के एक हफ्ते या उससे ज्यादा तक काम कर सकती है। 

तो अगर आप किसी अतरंगी जगह पर घूमने जा रहे है जहाँ बिजली न हो तो एक smartwatch ले जाना न भूले। 

8. Stream Videos, Music and Much More

आप चाहे तक अपनी smartwatch मे वीडिओज़ और गाने देख सुन सकते है। तो अगर आप अपने कॉलेज लेक्चर लेते हुए बोर हो रहे है या फिर दौड़ लगाते हुए गाने सुनने चाहते है तो बस एक smartwatch पहनिए और अपने मनपसन्द गाने सुनिये। 

Smartwatch की छोटी स्क्रीन पर वीडियोस देखना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है लेकिन जब फ़ोन न हो तब ये भी एंटरटेनमेंट का एक अच्छा रास्ता बन जाता है। 

 Best Smartwatches In Different Budgets

Best SmartWatch Under ₹2000

Gionee Watch 5

Features:-

  • 5 day battery
  • Dust and Water Resistant
  • Health Tracker
  • At just ₹2300

Gionee Watch 5 एक Apple Smartwatch की कॉपी है। इसमें आपको चौकौर(rectangle) डायल और नीले रंग का एक strap मिलेगा। Strap replacable है तो आप उसको बदलकर अपनी पसंद का कोई और strap भी लगवा सकते है। वैसे इसके साथ आने वाला strap भी आपके लिए comfortable रहेगा। 

इसका वजन कुल 33 ग्राम है तो आप समझ सकते है कि इसको पहनकर आपको किसी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। इसका display 1.3 इंच चौड़े IPS LCD से बना है जिसका resolution 240×240 pixels का है। 

इसमें आपको Heart Rate Monitor, Blood Oxygen Indicator, Calorie Meter और Fitness Tracker मिलता है। यह आपके फोन से भी आराम से bluetooth v4.0 के जरिये कनेक्ट हो जाता है। इसके साथ-साथ ये dust और water resistant है तो आप इसको आराम से कही भी पहन सकते है। 

इसकी 160 mAh की battery से आप अपनी smartwatch को 5 दिन तक बिना चार्ज करे इस्तेमाल कर सकते है। इसकी फिलाल कीमत ₹ 2300 है। 

Gizmore Gizfit 902

Features:-

  • 5 day battery
  • Little Water Resistant
  • Health Tracker
  • At just ₹1900

ये Gizmore कंपनी द्वारा बनाये जाने वाली smartwatch भी Apple Smartwatch की एक कॉपी है। इसमें भी आपको एक चौकौर(square) डायल और एक काला strap मिलता है।  यह Smartwatch दिखने मे भी काफी smart लगती है। 

इसका वजन 100 ग्राम है जो कि ₹1900 के मूल्य मे काफी अच्छा है। इसका display भी 1.3 इंच चौड़े  LCD से बना है जिसका resolution 240×240 pixels का है।

इसमें आपको Heart Rate Monitor, Pedometer और Calorie tracker मिलता है। इसके साथ-साथ आप इसको अपने फ़ोन से कनेक्ट करके सभी नोटिफिकेशन्स, कॉल और मेसेजेस को अपनी watch पर पा सकते है। 

यह bluetooth v5.0 का इस्तेमाल करता है जो कि बिलकुल नया और तेज़ है। इसके बाद यह IP67 water resistant है जिसका मतलब ये हल्की बारिश या थोड़े पानी मे भी ठीक काम कर सकती है। 

इसके बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 5-6 दिन तक आराम से चल सकती है। यह अभी आपको ₹1900 मे मिल सकती है। 

Best SmartWatch Under ₹5000

Huami Amazfit Bip S

Features:- 

  • Complete Dust And Water Resistant
  • Transreflective Display
  • Includes 10 sports mode
  • Humai-PAI Health Assesment Test
  • Built-in GPS
  • 15-day battery
  • At Just ₹3999

यह smartwatch huami कंपनी द्वारा बनाई गई है जिसमे xiaomi भी एक सहयोगी कंपनी है। Huami सबसे कम दाम मे सबसे अच्छे फीचर्स और क्वालिटी देती है।इस watch के साथ भी ऐसा ही है। इसके साथ आपको एक चौकौर(square) आकार का dial मिलता है। यह watch दिखने मे बहुत ही अच्छी है। 

इस watch का वजन 31 ग्राम है। इसके साथ इसका डिस्प्ले भी 1.28 इंच का है और इसका resolution 176×176 पिक्सेल्स का है। इसके TFT डिस्प्ले की वजह से आप कितनी भी रौशनी मे इस smartwatch को आराम से इस्तेमाल कर सकते हो। इसका साथ साथ इसकी ब्राइटनेस अपने आप माहौल के हिसाब से कम-ज्यादा हो जाती है तो आपको हर जगह जरूरत जितनी रौशनी ही इसपर मिलेगी। 

इसके साथ-साथ इसमें ढेर सारे अलग-अलग फीचर्स है। सबसे पहले इसमें 10 sports mode जिनका इस्तेमाल करके आप खुद को स्पोर्ट्स मे सुधार सकते है। इसके बाद आप इसके Health Assesment Test द्वारा अपने स्वास्थ्य के बारे मे कई महत्वपुर्ण जानकारी पा सकते है। और इसके

heart monitor और sleep monitor से आप अपने ह्रदय और नींद सम्बंधित जानकारी भी पा सकते है।

इसके साथ आप अपने फ़ोन के सभी नोटिफिकेशन्स भी पा सकते है और कॉल भी उठा सकते है। इसकी battery life वैसे तो 40 दिन की है। लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते है तो भी यह watch 15 दिन तक आराम से बिना चार्ज किये चल सकती है। इस watch की आज की कीमत बीएस ₹3,999 है। 5000 कि बजट के अंदर ये आपके लिए सबसे अच्छी smartwatch हो सकती है।

NoiseFit Evolve

Features:-

  • AMOLED Display
  • Swappable Straps
  • Health Tracker
  • NoiseFit Peak App
  • IP68 Waterproof
  • 3-day battery life
  • At just ₹5000

GO Noise एक भारतीय कंपनी है जो कि बहुत ही अच्छे प्रॉडक्ट बनाती है। यह एकलौती ऐसी smartwatch है जो ₹5000 की कीमत मे aapko OLED display देती है। यह एक गोल(round) dial और सिलिकॉन के स्ट्रेप के साथ आती है। यह दिखने मे काफी अलग और बहुत सुंदर लगती है। 

यह बेहद हल्के एल्युमीनियम से बनी है और इसका वजन 43 ग्राम है। इसकी OLED display का साइज 30 mm है और resolution 390×390 pixels है। इतनी अच्छी डिस्प्ले क्वालिटी के साथ आपके लिए कितनी भी रौशनी मे अपनी full-touch screen watch को इस्तेमाल करना आसान होगा। 

इसके बाद इसमें 9 अलग-अलग sports mode है जिनका इस्तेमाल आप अपना खेल अच्छा करने के लिए कर सकते है। इसके साथ-साथ इसमें calorie counter, sleep tracker, step counter और heart rate monitor भी है। इन सभी का इस्तेमाल आप अपनी सेहत ठीक  रखने के लिए कर सकते है। इन सबके साथ आपको Go Noise की तरफ से NoiseFit Peak App भी मिलती जहाँ आप अपने fitness records देख सकते है और अपनी watch के सारे function कंट्रोल कर सकते है। 

यह IP68 water ressistant है जिसका मतलब हल्के पानी मे यह watch खराब नही होगी। इसके साथ-साथ यह scratch-free भी है। इसकी बैटरी बिना चार्ज करे 3 दिन तक आराम से चल सकती है। और इसको चार्ज करने मे मात्र 2 घन्टे ही लगते है। अगर आप OLED display और सुंदर बनावट वाली कोई smartwatch लेना चाहते है तो यह आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। इसके साथ-साथ यह एक भारतीय कंपनी भी है। 

Huami Amazfit Verge Lite

Features:-

  • 1.3 inch AMOLED display
  • 20 days battery
  • Multiple Sports Mode
  • Built-in GPS
  • Sleep and Heart rate monitor
  • At just ₹5,499

यह watch भी Huami कंपनी द्वारा निर्मित है। इसका dial भी गोल(round) है और यह दिखने मे बहुत ही सुंदर है। इसका स्ट्रैप भी बाकी watches की तरह सिलिकॉन का ही बना है और काफी आरामदायक है। 

यह watch 1.3 inch AMOLED display के साथ आती है और इसका resolution 360×360 pixels है। इस watch के बढ़िया display और light-sensors के कारण आप घर के बहार या अंदर कही भी इस watch को आराम से इस्तेमाल कर सकते है। इसके साथ यह touchscreen है और इसकी touch और UI काफी अच्छे है और इस्तेमाल करने मे आसान है। 

इसके साथ इसमें कई बढ़िया बढ़िया फीचर्स भी है। जैसे इसमें कई sports mode है जिनका इस्तेमाल आप खेलते वक़्त कर सकते है। इसके बाद इसमें step counter, sleep monitor और heart-rate monitor भी है। Heart-rate monitor को अगर आप हर समय चालू रखते है तो उससे आप अपना metabolism भी देख सकते है। इसके साथ-साथ इसमें GPS भी है। आप यह सब कुछ amazfit app से control कर सकते है और watch-face भी बदल सकते है। 

यह water और scratch resistant है तो आप इसको बेझिझक कही भी पहन सकते है। इसकी बैटरी लाइफ बहुत ही अच्छी और 2 घण्टे चार्ज करने के बाद यह 20 दिन तक चल सकती है। यह watch फिलाल ₹5499 की है। और अगर आप इन सभी फीचर्स के साथ ऐसी बढ़िया watch लेना चाहते है तो आपको इसे जरूर देखना चाहिए। 

Best SmartWatches Under ₹10000

HUAMI AMAZFIT GTS

Features:-

  • Large OLED display
  • 5atm water resistant
  • 14-day battery life
  • Customized Notifications
  • Activity Tracker
  • At just ₹7,999

यह watch भी huami की और से है। इसका डायल चौकौर(square) आकार का है और इसकी metal body बहुत ही बहतर और शाही लगती है।

इसकी स्ट्रेप भी काले रंग की है और काफी अच्छी है। 

यह watch 1.65 इंच के AMOLED display के साथ आती है जो की दूसरी watches के साइज से 3काफी बड़ा है। इसके साथ-साथ इसका resolution 348×442 pixels का है और इसके pixel density 341 ppi की है। इन सबके साथ इसकी डिस्प्ले क्वालिटी बिलकुल गजब की है। और इसको पहनकर आपको भी इसकी डिस्प्ले क्वालिटी और रॉयल लुक से प्यार हो जाएगा।

Display के आलावा इसके फीचर्स भी काफी अच्छे है। यह अपने sensors की मदद से अपनी brightness को कम ज्यादा कर सकती है। इसके बाद इसके heart rate monitor और accelerometer के साथ अपनी फिटनेस ट्रैक क्र सकते है। इसका heart rate monitor आपका metabolism नाप सकता है और accelerometer आपकी कसरत और अन्य वर्क-आउट। 

इसके अलावा इसमें एक haptic मोटर है जिसकी वजह से आप इसमें notification पर vibration भी चालू कर सकते है। जिससे हर तरह के notification के साथ आपको एक तरह की vibration अपनी कलाई पर महसूस होगी और शोर मे भी आप अपने notifications देख पाएंगे। 

यह watch 220mAh बैटरी के साथ आती है और 10-12 दिन तक बिना चार्ज किये चल सकती है। इसके बाद इसमें inbuilt gps है तो अगर आपका फ़ोन इससे कनेक्ट नही है तब भी आप पता योग पाएंगे कि आप कहा कहा गये और कितना चले। अभी यह watch ₹7,999 की है और इस कीमत मे यह watch आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। 

HUAMI AMAZFIT GTR

 Features:-

  • 9.2mm thin body
  • OLED display
  • 5-atm water resistant
  • 12 sports mode
  • Amazfit APP
  • 10-day battery life
  • At just ₹9,999

Amazfit GTR भी Huami की ओर से एक काफी अच्छी smartwatch है। इसमें आपको गोल डायल और ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रेप मिलता है। इसके साथ इसका OLED display बहुत ही बहतरीन नजर आता है। 

इसका display 1.2 इंच का है और इसकी pixel density 326 PPI की है। इसके साथ साथ इसका resolution 390×390 पिक्सेल्स का है। यह दिखने मे GTR से भी एक नंबर आगे है और बहतर है। हालांकि इसका साइज किसी छोटी कलाई वाले इंसान के लिए ज्यादा हो सकता है। लेकिन उसके आलावा इसकी दिखावट मे कोई कमी नही है। 

इसके अलावा ये कई अच्छे फ़ीचर्स से लैस है। यह watch हवा का दवाब भी नाप सकती है। इसके अलावा इसमें fitness ट्रैक करने के लिए sleep monitor, heart rate monitor और calorie monitor है। इसके अलावा इसके sensors के साथ आप कई दूसरी जानकारी भी पा सकते है। 

इसमें 12 स्पोर्ट्स मोड है जिनका इस्तेमाल आप कोई भी स्पोर्ट्स खेलते वक़्त कर सकते है। 

इसके साथ आप अपने फ़ोन के सभी नोटिफिकेशन इस watch पर पा सकते है और music भी control कर सकते है। इसमें GTS की तरह vibration notification alert भी है।

इसकी battery 10-12 दिन बिना चार्ज करे आराम से चल सकती है। मगर अगर आपका इसका GPS चालू रखते है तो इसकी बैटरी एक दिन मे ही खत्म हो जाएगी। इसके अलावा ये 5atm water ressistant है तो आप इसको पहनकर पानी मे भी जा सकते है। इसकी कीमत फिलाल ₹9,999 है। और इस बजट मे यह बहुत ही कमाल की watch है।

Best SmartWatches Under ₹15000

OPPO Smartwatch

Features:-

  • Dual-curved AMOLED Display
  • 15-min charge 
  • 12-day battery
  • Dual-processor
  • 8-GB memory
  • Attend calls and recieve message from the watch
  • Equipped with best Fitness Sensors
  • Google OS and Wifi Connectivity
  • At just ₹12,990

यह watch Oppo कंपनी की तरफ से है जो कि इंडिया मे phone भी बेचती है। हालांकि यह एक चीनी कंपनी है। Oppo Smartwatch को दिखने मे बिलकुल apple smartwatch की तरह बनाया गया है। हालांकि यह दूसरी chinese copied watches की तरह कोई हल्की नही बल्कि एक प्रीमियम लुक देती है।

इसमें दो बटन है जिनमे से एक चालू और बन्द करने के लिए है जबकि दूसरे का इस्तेमाल आप कई तरह के अलग-अलग फ़ीचर्स इस्तेमाल करने के लिए कर सकते है। यह 1.6 इंच के AMOLED display के साथ आती है और इसका resolution 320×360 pixels का है। इसके साथ ये 3 atm water resistant भी है और थोड़े बहुत पानी मे इसे कोई हानि नही होगी।

इस watch मे microphone और speaker दोनों है तो आप इससे सीधा कॉल पर बात कर सकते है। इसके साथ आप इसमें गाने भी सुन सकते है। इसमें 8 GB memory है। इसके साथ साथ आप इसमें online music सुन सकते है, app download कर सकते है। कोई मैसेज भी टाइप करके जवाब दे सकते है। इसमें बहुत सारे watch faces भी है और इसका AI आपके कपड़ो के हिसाब से अपने आप watch face भी चुन सकता है। आप इससे Google Pay द्वारा payment भी कर सकते है। 

इसमें health track करने के लिए भी काफी सारे सेंसर्स उप्लब्ध है। इसमें location monitor, steps monitor, sleep monitor, heart-rate monitor और calorie burned monitor उप्लब्ध है। इसके बाद इसमें 5-minute workout, Fitness run, Fat Burn Run, Outdoor walk, Outdoor Cycling और smimming modes उप्लब्ध है। आप HeyTap app के जरिये इन सभी को monitor भी कर सकते है। तो यह watch आपकी सेहत का पूरा ध्यान रख सकती है। 

इसकी बैटरी भी काफी अच्छी है। यह 300mAh की बैटरी के साथ आती है तो एक बार चार्ज होने के बाद 2 हफ्ते तक चल सकती है। यह फुल चार्ज होने मे 75 मिनट लेती है। और 15 मिनट मे यह इतना चार्ज हो जाती है कि आप इसको आराम से 1-2 दिन इस्तेमाल कर पाए। 

यह watch अभी तक की सबसे ज्यादा फ़ीचर्स वाली watch है। इसकी कीमत केवल ₹12,990 है। अगर ये आपके बजट मे है तो आपको इसे जरूर खरीदना चाहिए। 

Honor Magicwatch 2

Features:-

  • Oxygen Monitor, Stress Monitor, Sleep Monitor, Heart-rate Monitor
  • 1.39 inch AMOLED display
  • Bluetooth Calling
  • 4-GB built-in storage for playing music
  • 15 fitness mode
  • 14-day battery life
  • At just ₹10,999

यह watch हॉनर कंपनी द्वारा निर्मित है और यह इस बजट मे पहली watch है जिससे आप कॉल पर बात भी कर सकते है। इसका डायल गोल है और इसके स्ट्रेप का डिजाईन भी बिलकुल प्रीमियम है। यह काफी मजबूत और हल्के stainless steel से बनी है जिसे हवाई-जहाज बनाने मे इस्तेमॉल किया जाता है। 

इसका AMOLED display 1.39 इंच का है और fully touchscreen है। इसके अलावा इसका screen resolution 454×454 पिक्सेल्स का है जो की इस बजट की बाकी watches से काफी ज्यादा है। इसके साथ आपको इसकी स्क्रीन पर समय देखने मे कभी कोई परेशानी नही होगी। 

इसमें oxygen tracker भी है जिससे आपके खून मे किस वक़्त कितनी ऑक्सीजन है ये आप पता लगा सकते है। इसी तरह इसमें sleep monitor और heart rate monitor भी है जिनका इस्तेमाल आप स्वस्थ रहने के लिए कर सकते है। इसमें voiceover guidance भी है जो आपको स्वस्थ रहने मे मदद करेगा। हालांकि यह अंग्रेजी मे ही बोलता है और इसमें हिंदी भाषा उप्लब्ध नही है। 

इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि आप इससे कॉल उठा ही नही सकते बल्कि बात भी कर सकते है। इसमें एक अच्छे दर्जे का माइक्रोफोन और स्पीकर लगा हुआ है। इसके अलावा आप इससे गाने भी सुन सकते है। इसमें 4GB built-in storage जिसमे आप अपने पसन्द के गाने डाल सकते है। 

इसकी battery 455 mAh की है और 2 हफ़्तों तक चल सकती है। हालांकि GPS चालू करने के बाद इसकी battery 1-2 दिन मे खत्म हो जाएगी। इसकी कीमत मात्र ₹10,999 है। और इस बजट मे यह सबसे ज्यादा फ़ीचर्स देती है। हालांकि आप थोड़े पैसे और खर्च करके Oppo Smartwatch भी ले सकते है। 

Best Smartwatch

Apple Smartwatch Series 6

Features:-

  • Apple OS and Apple Store
  • Always ON display
  • Swimproof
  • International Emergency Calling
  • Scratch Free AMOLED display
  • Elegant Design
  • Wifi connectivity
  • Oxygen Monitor
  • At just ₹40,900

Apple Smartwatch बाकी सभी दूसरी smartwatches के लिए smartwatch की परिभाषा है। iska dial एल्युमीनियम का बना है और चौकौर आकार मे है। यह दिखने मे बहुत ज्यादा सुंदर और बहतरीन लगता है। इसको देखते ही आपको इससे प्यार हो जाएगा। यह watch बिलकुल ही परफेक्ट है।

इसका AMOLED display 1.78 इंच का है और completely scratch proof है। यह 368×448 pixels के resolution के साथ आती है। और इसकी पिक्सेल density 326 ppi की है। इसकी display बिलकुल बढ़िया क्वालिटी मे है। और इसको इस्तेमाल करते वक़्त आपको कोई परेशानी नही होने वाली है। 

इस watch मे microphone और speaker दोनों है तो आप इससे आराम से कॉल कर बात कर सकते है। इसके साथ आप इसपे Apple music द्वारा गाने और पॉडकास्ट भी सुन सकते है। यह 32 GB की internal storage के साथ आती है। और इसमें apple store भी है। तो आप इसमें काफी सारी Apps को रख सकते है और उनको इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके साथ इसमें wifi connectivity भी उपलब्ध है। 

इस watch मे fitness संबंधी सभी sensors उपलब्ध है। और इस watch जितनी अच्छी tracking किसी watch की नही है। इसमें calorie counter, sleep monitor, heart rate monitor, step monitor जैसे सभी फ़ीचर्स उपलब्ध है। इससे आप अपना oxygen level भी नाप सकते है। इससे आपकी तबीयत ठीक है या नही ये मिंटो मे पता चल सकता है। यह watch आपका ECG भी कर सकती है। 

इसमें हर तरह की exercise के लिए एक अलग mode है जिसका इस्तेमाल आप वो excercise करते वक़्त कर सकते है। इसमें Siri और maps की सुविधा भी उप्लब्ध है। इसकी बैटरी 18 घण्टे तक फुल चार्ज होने के बाद चल सकती है। अगर आप कॉल पर बात करते है या कोई और कार्य watch के जरिये करते है तो ये और कम समय चलेगी। 

इसके बावजूद यह watch आज दुनिया की सबसे बहतर smartwatch है अगर आप ₹40,900 खर्चकर इसे खरीद सकते है तो। 

Conclusion

दोस्तों यह थी सभी अलग अलग smartwatches अलग अलग बजट के अंदर। आपको इनमे से कौनसी watch अपने बजट के अनुसार अच्छी लगी जरूर बताएं। मुझे निजी तौर पर OPPO और Apple smartwatch काफी अच्छी लगी। 

आज के आर्टिकल मे बस इतना ही। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसको शेयर करे और वेबसाइट की notification bell पर क्लिक करके उसे चालू करदे ताकि आप सभी आर्टिकल सबसे पहले पड़ सके।आपसे मुलाक़ात होगी फिर किसी और आर्टिकल मे। तब तक के लिए नमस्कार।