वैज्ञानिको को मिला आज तक का सबसे बड़ा समुंद्री जीव।scientists found longest sea creature of earth

1886

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर और आज हम जानेंगे एक ऐसे जीव(Sea Creature) के बारे मे जिसने सभी वैज्ञानिको के होश उड़ा दिए।यह एक jellyfish जैसा जीव है लेकिन इसकी लंबाई किसी आम जीव से बेहद ज्यादा है।इस जीव की लंबाई 40 मीटर से भी अधिक है जो blue whale से भी कई ज्यादा है।इस जीव का नाम वैज्ञानिको ने siphonophore Apolemia रखा है।
यह नाम थोड़ा अजीब है और इसको याद रखना भी मुश्किल है इसलिए आप इसको बड़ी jellyfish भी बोल सकते हो। हालांकि इसमें और jellyfish मे कुछ ख़ास समानता नही है और ये दोनों ही अलग अलग श्रेणी की species है।लेकिन दिखने मे यह जीव कुछ-कुछ जेलिफ़िश जैसा है लगता है। चलिये अब जानते है कुछ दिलचस्प बातें इस जीव के बारे मे।

Siphonophore Apolemia (Biggest Sea Creature)

यह जिव समुन्द्र मे 630 मीटर नीचे ,महासागरों की अँधेरी गहराइयों मे रहते है।यही कारण है कि आज तक इनको किसी इंसान ने नहीं देखा था।वैज्ञानिको का यह भी मानना है कि समुन्द्र की गहराइयों मे ऐसे कई रहस्यमयी जीव (Sea Creature) रहते है तो मानव समझ से परे है।
यह जीव असल मे एक बहुत सारे जीवो का समूह है,इन जीवो को zooids कहते है। यह जीव आपस मे एक दूसरे से जुड़ जाते है और साथ मिलकर एक बड़े जीव के रूप मे जीवन जीते है। जीवो का हर एक समूह पूरे शरीर का कोई एक काम संभालता है। जैसे एक समूह शिकार करता है,कोई खाना डाइजेस्ट करता है, कोई समुन्द्र मे चलने मे सहायता करता है तो कोई प्रजनन करता है। इस प्रकार हर एक जीव केवल एक ही कार्य करने मे अपना पूरा जीवन निकाल देता है और इनकी इसी एकता के कारण पूरे समुन्द्र मे कोई जीव इनको टक्कर नही दे सकता। यह जीव शिकार करने मे बिलकुल जेलिफ़िश जैसा है।इसके भी कई tentacles होते है जिससे ये समुंद्री जीवो का शिकार करके उनको खा लेता है। हालांकि इसके tentacles बहुत लंबे होते है और अगर ये जीव भी महासागरों की सतह पर रहने वाला होता तो शायद कई इंसानों की जान ले लेता।लेकिन फिलाल यह इतना विशाल और खतरनाक समुंद्री जीव (Sea Creature) समुंदर की उनके गहराइयों में रहता है जहां इंसान का जाना बहुत कम ही होता है।यह जीव हमेशा ही शिकार की तलाश मे रहता है और इसके लंबे लंबे टेंटकल्स इसके लिए वो काम आराम से कर देते है।जैसे हो कोई जीव इसके टेंटकल्स को छू भी देता है वैसे ही ये उसमे अपना ज़हर डालकर उसको अपनी चपेट मे ले लेता है और फिर धीरे धीरे उसको पूरा खा जाता है।

इसलिए यह सबसे लंबा होने के साथ साथ सबसे खतरनाक भी है।और यह पहला ऐसा जीव जोकि खतरनाक है,बड़ा है लेकिन एके असली जीव नहीं है। क्योंकि यह कई छोटे-छोटे जीवो का बस एक समूह है।यह प्रकृति के किसी करिश्मे से कम नही है।

दोस्तों अभी ऐसे मुठ्ठीभर जीव ही हमको मिले है और अभी इसके बारे मे हम बहुत ज्यादा नही जानते लेकिन जितना भी हम जानते है वो हमने आपको बता दिया है।और इसके बारे मे की नई खोज होते ही हम आपको बता देंगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब करना बिलकुल न भूले वरना इतने ख़ास जीव के बारे मे जानने से आप वंचित रह जाएंगे।अगर आप ऐसे ही रहस्यमयी जीवो के बारे मे और जानना चाहते तो कमेंट मे लिख सकते है।
आपसे मुलाक़ात होगी फिर किसी और आर्टिकल मे।तब तक के लिए जय हिंद।

Siphonophore Apolemia के बारे में विकिपीडिया पर अधिक जानें
जीव विज्ञानं से सम्बंधित और अधिक यहाँ से पढ़ें