ISRO में वैज्ञानिक कैसे बने ?

6016

दोस्तों ISRO यानी कि Indian space research organizations आजकल अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों जैसे चंद्रयान आदि को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है इसरो का काम है हमारे देश को अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाना और इसके लिए इसरो आए दिन space missions लॉन्च करती रहती है इन missions के पीछे हाथ होता है इसरो में काम करने वाले वैज्ञानिकों का जो दिन रात अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो एक वैज्ञानिक बनने का सपना देखते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है आज हम जानेंगे कि ISRO में वैज्ञानिक कैसे बने ।

आइए सबसे पहले तो हम जानते हैं कि ISRO में जाने के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होती है।

अनुक्रम

शैक्षिक योग्यता

अगर आप ISRO में साइंटिस्ट बनने का सपना देखते हैं तो आपको 12वीं क्लास PCM (physics, chemistry, maths) विषय के साथ पास करनी होगी इसके बाद आपको इंजीनियरिंग आदि में UG या PG लेवल की डिग्री चाहिए होगी। यदि आपके पास MSc, B.tech M.tech या फिर इंजीनियरिंग में अन्य डिग्री है तो आप इसरो में साइंटिस्ट बनने के योग्य है।

यह तो बात हुई योग्यता की आईए अब हम बात करते हैं कि ISRO में साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करना पड़ता है इसरो में साइंटिस्ट बनने के 3 तरीके हैं | यह तरीके नीचे दिए गए हैं..??

पहला तरीका

ISRO में साइंटिस्ट बनने का सबसे सीधा तरीका है IIST मतलब Indian institute of space technology इस इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को डायरेक्टली इसरो में Scientist के पद पर भर्ती कर लिया जाता है। इस institution में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE (joint entrance exam) की परीक्षा देनी होती है और उसमें अच्छी रैंक लानी होती है यदि आपकी रैंक अच्छी है तो आपको IIST में एडमिशन मिल जाएगा । एडमिशन मिलने के बाद आपको यहां से बीटेक करनी होती है उसके बाद इसरो में जो भी वैकेंसी निकलती हैं उसमें वह आपको पोस्ट दे देते हैं ।

दूसरा तरीका

इसरो हर साल Scientists के पद के लिए देश के टॉप कॉलेज इससे आईआईटी और एनआईटी में जाती है। यदि आप इन कॉलेज में पढ़ रहे हैं तो आपको इसरो में जाने का मौका मिल जाता है इसरो वाले आपके कॉलेज में आते हैं आपका इंटरव्यू लेते हैं और उसके बाद आपको इसरो में नौकरी मिल जाती है।

तीसरा तरीका

अगर कोई व्यक्ति IIT, NIT या IIST में पढ़ाई नहीं कर पाता तो भी उसके पास इसरो मे जाने का एक मौका होता है।
दोस्तो इसरो हर साल ICRB नाम से एक exam करवाता है। ICRB मतलब isro central recruitment board इसरो में नोकरी पाने के लिये आपको इस Exam को पास करना होगा। इस Exam को पास करने के बाद इसरो में आपको Isro में Engineer या Scientist के पद पर नौकरी मिल जाती है।
इस Exam को देने की भी एक योग्यता होती है। अगर आपके पास MSc, B.tech या B.E की डिग्री है तो ही आप इस Exam को दे सकते हैं।

ISRO के वैज्ञानिक की सैलेरी

दोस्तों यदि आप इसरो में नौकरी पा लेते हैं तो शुरुआत में आपको 25000 से 30000 रूपये प्रतिमाह की सैलरी मिलती है लेकिन जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं तो आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होती जाती है। यदि आप इसरो में किसी बड़े पद पर काम करते हैं तो आपको लाखों रुपए सैलरी भी मिलती है।

दोस्तो इसरो में काम कर रहे वैज्ञानिको को बहुत ही ज्यादा सम्मान मिलता है। अगर आप इसरो के लिये काम करते हैं मतलब आप अपने देश के लिये काम करते हैं। एक इसरो के वैज्ञानिक को किसी IAS officer से भी ज्यादा सम्मान मिलता है। इसरो में कई ऐसे वैज्ञानिक हैं जिनके हुनर को आज पूरी दुनिया सलाम करती है।
भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. ऐपीजे अब्दुल कलाम भी इसरो के लिये काम कर चुके हैं। आज के समय में इसरो में काम करने वाले कई लोग जैसे डॉ. के सिवन, रितु करिधाल आदि पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखते है।

अगर आप विज्ञान में रुचि रखते हैं तो इस चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें https://www.youtube.com/channel/UC_VOdmYTPzXlchD10Dqq0sg

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि ISRO me Scientist kaise bane । उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में दी हुई जानकारी पसंद आई होगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो हमारी वेबसाइट briefingpedia को सब्सक्राइब जरूर कीजिए और हमारी वेबसाइट के साथ बने रहिए क्योंकि यहां पर आपको ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल मिलते रहते हैं..