IAS ऑफिसर कैसे बनें?‌‌ IAS officer kaise bane

3035

IAS officer kaise bane : आप अक्सर सुनते होंगे कि लोग IAS, IPS आदि बननें के लिए UPSC की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आईएएस भारत के सबसे बड़े पदों में गिना जाता है। एक IAS ऑफिसर को सरकार द्वारा बहुत सारे अधिकार दिए जाते हैं, उसके हाथ में बहुत पावर होती है।‌ अगर आप भी एक IAS ऑफिसर बनना चाहते हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है। IAS का मतलब होता है Indian Administrative Service किसी व्यक्ति को आईएएस बनने के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। चूंकि यह एक बहुत बड़ा पद होता है यहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता है।

Also Read- भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी RAW के बारे में सम्पूर्ण जानकारीयाँ

IAS officer kaise bane

कुछ गिने-चुने लोग ही IAS ऑफिसर बन सकते हैं। आईएएस बनने के लिए बहुत ही ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ती है इसके लिए आपको बहुत ही ज्यादा हार्ड वर्किंग होना पड़ेगा। आपको इसके लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ेगी। आइये जानते हैं कि IAS officer kaise bane , IAS बनने के लिए योग्यताएं क्या क्या है और इसके लिए किस तरह से पढ़ाई करना चाहिए।

IAS ऑफिसर कैसे बनें?‌

अनुक्रम

IAS ऑफिसर बनने के लिये योग्यता‌

किसी व्यक्ति को आईएएस ऑफिसर बनने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं चाहिए होती हैं

1.‌‌ वह भारतवासी हो और उसके पास भारत की नागरिकता हो।

2. वह किसी‌ भी स्ट्रीम कला(Arts), वाणिज्य(commerce) या विज्ञान (science) में स्नातक हो।

3. यदि व्यक्ति की जाति‌ जनरल कैटिगिरी की है तो उसकी उम्र 21 से 32 साल होनी चाहिए।

4. यदि व्यक्ति की जाति OBC से है तो उसके लिए उम्र सीमा 21 से 35 साल है।

5. यदि व्यक्ति SC/ST से है तो उसके लिए यह उम्र सीमा 21 से 37 साल रखी गई है।

IAS 2020 UPSC Notification यहाँ से डाउनलोड करें

IAS ऑफिसर कैसे बनें?‌

IAS ऑफिसर कैसे बनें? ( IAS officer kaise bane )

IAS officer बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा पास करनी होती है। आप‌ अगर आप IAS बनना चाहते हैं तो आपको 11वीं मेें कोइ भी विषय Arts, commerce या Science चुनकर पढ़ाई करनी होगी और 12वीं कक्षा पास करनी होगी।

ग्रेजुएशन पूरी करें 12वीं कक्षा पास करने के बाद आपको अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी होगी आप किसी भी विषय में चाहे जिस में भी आपकी रुचि है उसमें अपनी ग्रेजुएशन पूरी करें। यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए व्यक्ति का ग्रेजुएट होना बहुत जरूरी है इसीलिए आपको ग्रेजुएशन पूरी करनी होगी।

UPSC की परीक्षा दें तीसरा काम जो आपको करना है वो‌ है UPSC परीक्षा के लिए अप्लाई करना। आप ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद या फिर ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में ही इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आईएएस बनने के लिए सबसे जरूरी होता है यूपीएससी क्लियर करना।

Also Read- India के TOP 5 Scientist कौन हैं?

IAS फुल फॉर्म क्या है? What is IAS Full Form in Hindi?

हिंदी में IAS की फुल फॉर्म भारतीय प्रशासनिक सेवा है। जिसे इंग्लिश में Indian Administrative Service भी कहते है और हर युवा का सपना होता है एक आईएस की गाड़ी में घूमना अगर आप ये आर्टिकल पढ रहें है तो आपका भी सपना होगा आईएस बनाने का.

Read Also: Oyo full form in Hindi

Read Also: Film director कैसे बनें?

UPSC क्या है?

यूपीएससी का मतलब होता है Union public service commission
यूपीएससी हर साल कई परीक्षायें आयोजित कराती है जिनमें से एक है सिविल सर्विस एग्जाम(CSE)। ऐसी परीक्षा के द्वारा IAS, IPS, IFS आदि पदों की भर्ती की जाती है। IAS ऑफिसर बनने के लिए आपको इस परीक्षा में सर्वोच्च रैंक लानी होती है तभी आप आईएएस बन सकते हैं।
यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। यूपीएससी के लिए अप्लाई करने के बाद आपको इन तीनों चरणों को क्लियर करना होता है।

1. The preliminary exam
2. The main exam
3. Personal interview

The preliminary exam
सबसे पहला होता है The preliminary exam यूपीएससी में अप्लाई करने के बाद आपको सबसे पहले यही एग्जाम देना होगा। इसमें आपको 200-200 अंकों के दो पेपर होंगे, दोनों ही पेपर में ऑब्जेक्टिव सवाल होते हैं मतलब कि आपको एक प्रश्न के चार ऑप्शन मिलेंगे जिसमें से आपको सही उत्तर चुनना है। आईएएस बनने के लिए आपको इस राउंड को क्लियर करना होगा यह राउंड क्लियर करने के बाद आप अगले राउंड में पहुंच जायेंगे।

Main exam
Preliminary exam को क्लियर करने के बाद आपको main exam देना होगा। यह बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है इसमें आपको टोटल 9 पेपर देने होंगे बहुत सारे लोग यह राउंड क्लियर नहीं कर पाते। अगर आप आईएएस बनना चाहते हैं तो आपको इसमें सबसे अच्छे मार्क्स लाने होंगे।

Personal interview
पहले दौ राउंड क्लियर करने के बाद बारी आती तीसरे राउंड की जो कि सबसे ज्यादा मुश्किल होता ह। यहां पर आपको एक इंटरव्यू देना होता है यह इंटरव्यू करीब 45 मिनट का होता है इसमें विशेषज्ञों द्वारा आपसे काफी ज्यादा ट्रिकी क्वेश्चन पूछे जाते हैं। जिनका आपको काफी सटीक जवाब देना होता है। इंटरव्यू में पास होने के बाद ही आप एक आईएएस ऑफिसर बन सकते हैं।

Read also : ISRO में वैज्ञानिक कैसे बनें

IAS क्या काम करता है?

साधारण भाषा में कहें तो IAS ऑफिसर का काम होता है सरकार की नीतियों को लागू करना और उसका पालन करवाना।‌ IAS ऑफिसर भारतीय प्रशासन में मंत्रियों के बाद सर्वोच्च पद माना जाता है,‌ इसके ऊपर सिर्फ मंत्री ही होते हैं। आईएएस ऑफिसर भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है संसद में बनने वाले कानूनों को अपने क्षेत्र में लागू करने का काम IAS ही करते हैं। IAS अधिकारी आगे चलकर कैबिनेट सचिव या अंडर सैकेट्री भी बन सकते हैं।

IAS का क्या मतलब है?

भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अखिल भारतीय सेवाओं की प्रशासनिक शाखा है। भारत की प्रमुख नागरिक सेवा को ध्यान में रखते हुए, IAS भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के साथ अखिल भारतीय सेवाओं के तीन हथियारों में से एक है।

IAS ऑफिसर‌ की आय कितनी होती है?

एक IAS ऑफिसर की न्यूनतम आय 56000 भारतीय रूपये प्रतिमाह होती‌ है तथा कैबिनेट सैकेट्री जैसे उच्च पदों पर पंहुचने पर उसको 250000 रुपये प्रतिमाह का भी वेतन मिलता है। इसके अलावा उसको सरकार द्वारा कई और सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। उसको सरकार द्वारा निवास के लिये एक आलीशान बंगला दिया जाता है, सरकार द्वारा उसे अन्य भत्ते भी‌ दिये जाते हैं।

भारत में कितने IAS हैं?

IAS, IPS और IFOS अधिकारियों को कैडर आवंटित किया जाता है. जो या तो राज्य में या केंद्र शासित प्रदेशों में आवंटित किये जाते हैं। IAS अधिकारियों की कुल अधिकृत शक्ति 1 जनवरी, 2019 तक 6,500 है और सीडीआर 1,381 है। इन 1,381 IAS अधिकारियों में से 507 IAS अधिकारी केंद्र में कार्यरत थे।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि IAS ऑफिसर कैसे बनें उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा ऐसे ही और आर्टिकल पड़ने के लिये‌ जुड़े रहिये हमारी‌ website के साथ |