इंसानी दिमाग के बारे में कुछ रोचक तथ्य।(interesting facts about human brain)

3627

नमस्कार दोस्तों मैं अंकुर श्रीवास्तव हाजिर हूं एक और नये आर्टिकल के साथ। दोस्तों क्या आप जानते हैं कि आपका जो दिमाग है उसकी स्टोरेज कितनी और क्या आप जानते हैं कि आपके दिमाग में रोज करीब 60000 से ज्यादा ख्याल आते हैं। आज की इस पोस्ट में आप अपने दिमाग के बारे में उन बातों को जानेगे जिन्हे शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

1.  क्या आप जानते हैं? कि आपके दिमाग में रोज कितने ख्याल आते हैं। अगर हम साइंस की मानें तो हर रोज एक इंसान के दिमाग में औसतन 60000 से ज्यादा ख्याल आते हैं और उनमें से ज्यादातर नेगेटिव होते हैं

2. आपका जो दिमाग है उससे एक छोटा सा एलईडी बल्ब जल सकता है क्योंकि आपका दिमाग लगभग 12 से 25 वॉट की electricity generate कर सकता है।

3. मल्टीटास्किंग मतलब एक समय में कई काम करना। आज के टाइम में हर कोई मल्टीटास्किंग करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके दिमाग के लिए थोड़ा हानिकारक हो सकता है आप सोचते हैं कि आप मल्टीटास्किंग कर रहे हैं पर असल में आपका दिमाग एक काम से दूसरे काम पर स्विच कर रहा होता है इससे होता यह है कि आप किसी काम में जो गलतियां करते हो वह 50% तक बढ़ जाती हैं।

4. एक इंसान के दिमाग का वजन लगभग 1500 ग्राम तक होता है। कोई इंसान कितना बुद्धिमान है यह उसके दिमाग के वजन पर निर्भर नहीं करता। अल्बर्ट आइंस्टीन के दिमाग का वजन एक सामान्य इंसान के दिमाग के वजन से कम था। जी हां उनके दिमाग का वजन था करीब 1230 ग्राम पर फिर भी वह कितने बुद्धिमान थे यह तो आपको पता ही होगा।

5. क्या आप जानते हैं कि आपके दिमाग में कितने न्यूरॉन होते हैं? मैं बताता हूं। हमारी मिल्की वे गैलेक्सी में जितने सितारे हैं उतने ही हमारे दिमाग में न्यूरॉन्स होते हैं। यानी कि लगभग 100 बिलियन न्यूरॉन्स।

6. अच्छी नींद लेना हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। नींद की कमी से इंसान के दिमाग का तापमान बढ़ने लगता है जो कि इंसान के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन इसके विपरीत अगर आप कुछ ज्यादा ही सोते हो तो यह भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि ज्यादा सोने से आपका दिमाग जल्दी बूढ़ा हो सकता है। इसलिए ज्यादा सोना भी अच्छी बात नहीं है एक आम इंसान के लिए आठ से 9 घंटे की नींद पर्याप्त होती है

7. अगर कोई इंसान लगातार 90 मिनट तक पसीने से तरबतर रहता है तो उसका दिमाग सिकुड़ जाता है।

8. एक इंसानी दिमाग में सूचनाएं 268 मील/घंटे की स्पीड से इधर से उधर चलती हैं।

9. क्या आप जानते हैं कि एक इंसान के दिमाग में हर सेकेंड एक लाख से ज्यादा केमिकल रिएक्शन होते हैं और इन्हीं केमिकल्स के हिसाब से हमारा दिमाग काम करता है।

10. जब कोई व्यक्ति नींद की गोली खाता है तो उसको असल में नींद नहीं आती बल्कि नींद की गोली खाने से इंसान कौमा जैसी स्थिति में चला जाता है जिससे इंसान सो जाता है।

11. अगर आप चीजों को बार-बार भूल जाते हो तो यह एक अच्छी बात है क्योंकि चीजों को भूलना कोई बीमारी नहीं है बल्कि इससे आपके याद करने की शक्ति बढ़ती है।

12. दोस्तों क्या आप जानते हैं कि इंसान के दिमाग की स्टोरेज कितनी होती है इस सवाल पर कई वैज्ञानिकों की अपने-अपने मत हैं लेकिन औसतन अगर देखा जाए तो इंसान के दिमाग की स्टोरेज 1 terabytes से 2.5 petabytes तक होती है।


तो तो दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हमने इंसान के दिमाग के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों को जाना। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा मैं अंकुर श्रीवास्तव आपको मिलता हूं बहुत जल्द एक नये आर्टिकल के साथ तब तक के लिए नमस्कार।