Wikipedia क्या हैं? विकिपीडिया पर एकाउंट कैसे बनाए?

3392

आज के इस लेख में हम तकनीक और आधुनिक विज्ञान से जुड़े एक और नए विषय पर लेख लाए है, आज के इस लेख में हम ‘Wikipedia (विकिपीडिया)’ पर विस्तार से बात करेंगे Wikipedia kya hai, इसका अर्थ, इसके प्रयोग, इसके संस्थापक का नाम और भारत मे इसकी मौजूदा सिथति एवं इससे जुड़े आपके कई प्रश्नों पर चर्चा करेंगे आइए अब हम आज के ईस लेख को प्रारम्भ करते हैं।

Wikipedia
Wikipedia

अनुक्रम

Wikipedia kya hai

• Wikipedia क्या हैं? (What is Wikipedia)

Wikipedia (विकिपीडीया) एक विश्वप्रसिद्ध वैश्विक ज्ञानकोष परियोजना हैं, दरअसल पूरे दुनियाभर से लाखों-करोड़ों योगदानकर्ता या तो एक कर्मचारी या फिर एक स्वमसेवक के रूप में इससे जुड़े हैं , यह एक बहुभाषी (Multilingual) मंच है। यहां विश्वभर के विभिन्न-विभिन्न परिवेशों और देशों से आने वाले लोग ज्ञानकोष में आपना योगदान देते हैं, वैसे तो यह एक सामान्य वेबसाइट है परन्तु निरंतर इतने संपादनो और सदस्यों के जुड़ने के बाद से इसमे ज्ञानकोष अथः हो चुका है इसीलिए यह सर्चइंजन गूगल पर लोगो का प्रमुख ज्ञानस्त्रोत होता है साथ ही गूगल की ओर से दिया जाने वाला प्रमुख विकल्प हैं|

मौजूद वक्त में Wikipedia (विकिपीडिया) के अंग्रेज़ी (जो कि इसकी मूल भाषा है) में 6,098,079 लेख उपलब्ध है साथ ही अगर इसपर मौजूद सभी भाषओं के लेखों को मिलाकर किसी अंक की गड़ना की जाए तो ये आंकड़ा 53,654,775 अंको को प्रतीत होता नजर आता है।

• Wikipedia (विकिपीडिया) का इतिहास (History of Wikipedia)

Wikipedia Founders
Wikipedia Founders

विकिपीडिया मुक्त विश्वकोश (Encyclopedia) की स्थापना वर्ष 2001 में दो अमेरिकी नागरिकों ‘जिमि वेल्स’ और ‘लैरी सेंगर’ द्वारा किया गया था, सर्वप्रथम वर्ष 1993 में एक व्यक्ति ‘रिक गेट्स’ द्वारा इस प्रकार के अंतराष्ट्रीय, बहुभाषिय और मुक्त ज्ञानकोष की स्थापना के विचार को प्रस्तावित किया था , जिससे आगे चल कर जिमि और लैरी द्वारा विकिपीडिया की स्थापना की गई|

दिनांक् 15 जनवरी 2001 को विकिपीडिया वेबसाइट की ओर से आपना पहला लेख जो कि उनका परिचयात्मक और होमपेज था उसे संपादित किया गया, एक रोचक तथ्य यह है जी ठीक इसी तारीख से 2 दिन पहले यानी कि 13 जनवरी 2001 को इस वेबसाइट का डोमैन दर्ज कराया गया था।

आगे चलकर इस वेबसाइट ने एक पेशेवर संस्था के रूप में कई औपचारिकताएं पूरी कर इसमे कई मुख्य बदलाव किये जो कि आज Wikipedia की सफलता के कई राजो के रूप में सामने है।

जबरदस्त सफलता और जनसमर्थन के बाद संस्थापको ने इसे एक वैश्विकमंच बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए, अब आगे चलकर विकिपीडिया ने कई ओर भाषाओं में भी लेख देना प्रारम्भ कर दिया विकिपीडिया का पहला हिंदी संस्करण वृष 2003 के जुलाई महीने में आया।

Wikipedia FAQ
Wikipedia FAQ

• अक्सर पूछें जानेवाले प्रश्न (Frequently Asked Questions) :

➣ क्या वर्ष 2020 में विकिपीडीया द्वारा दी गयी जानकारी विश्वसनीय है ?

चूंकि विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है , मतलब की इसमे विश्वभर के लोग अपने दृष्टिकोण, ज्ञान एवं परिवेशनुसार लेखों को सम्पादित कर सकते है, इसीलिए व्यक्तियों द्वारा दी गयी जानकारी और वास्तविकता में अंतर उतपन्न हो सकता हैं, पर फिर भी विकल्पों की कमी या फिर विकल्प मौजूद होने के बाद भी कई और पहलुओं में विकिपीडिया का तकाजा करने पर भी कोई समान्तर परिणाम नही मिलता है, अगर हम इस उत्तर के निचोड़ में जाये तो यह बात सामने आएगी की विश्वसनीयता के आधार पर हम इसे आंशिक रूप से खरा मान सकते हैं।

➣ आम निजी विद्यालय Wikipedia से नफरत क्यो करते हैं ?

विद्यालयों का तर्क यह है कि चूंकि विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है इसलिए लोग अपनी सोच के अनुसार प्रश्नों के उत्तर दे सकते है, भले ही यह जानकारी त्रुटिपूर्ण हो , यहां समस्या ये आती है कि शैक्षिक स्तर पर अगर हम त्रुटिपूर्ण जानकारी को लेंगे तो यह हमारे आंकलन और परीक्षा दृष्टि से नुकसानदायक हो सकता है।

➣ विकिपीडिया इतिनि प्रसिद्ध क्यों हैं ?

अगर आप गूगल या किसी अन्य सर्चइंजन पर किसी भी विषय पर जानकारी ढूंढते हैं तो सामान्यता हर बार आपको सबसे ऊपर विकिपीडिया का ही पेज और लेख नज़र आता है दरअसल इतिनि प्रसिद्धि और गूगल ओर से दी जाने वाली मान्यता का एक नही कई कारण है आइए उसपर चर्चा करते हैं :-

• चूंकि विकिपीडिया एक बहुत पुरानी और अत्यंत सक्रिय वेबसाइट है इसीलिए गूगल इसे इतनी मान्यता देता है साथ ही गूगल द्वारा निश्चित कई तकनीकी और प्रद्योगिक पैमानों पर भी विकिपीडिया के लेख खरे उतरते हैं।

• चूंकि विकिपीडिया एक वैश्विक मंच है इसलिए यहां विश्व भर के लगभग हर विषय पर जानकारी उपलब्ध होती है।

• चूंकि विकिपीडिया एक बहुभाषिय मंच हैं, इसीलिए इसकी विश्वभर के विभिन्न हिस्सों तक भारी पहुच है खास तौर पर विषयभर की कई बड़ी भाषाओं जैसे अंग्रेज़ी , हिंदी , अरबी , मैंडरिन (चीनी-पारंपरिक) आदि में उपलब्ध है।

➣ विकिपीडिया की निवल मूल्य कितनी है ?

अगर हम विकिपीडिया के कुल मूल्य या फिर नेटवर्थ की बात करे तो ये वर्ष 2020 में यह US$8 Billion यानी कि साढ़े 6 खरब रुपय के आसपास (₹6,08,52,40,00,000) भारतीय रुपयों में बनती है, प्रतिवर्ष इस वेबसाइट को चलाने के लिए US$21 Million यानी कि डेढ़ अरब भारतीय रुपय (₹1,59,67,66,500.00) खर्च किये जाते हैं।

➣ क्या होगा अगर कोई व्यक्ति विकिपीडिया में फर्जी या झूटी खबरों को सम्पादित करता हैं ?

झूटी औए फ़र्ज़ी खबरों के सम्पादन से ज्ञानकोष के गुणवक्ता में दुष्प्रभाव पड़ता है, ऐसी हालत में विकिपीडिया की एक कम्पनी (बाणिज्यिक संघ) के रूप में साख पर बुरा असर पड़ता है ज़ ऐसे में विकिपीडिया उस व्यक्ति पर अपनी नीतियों के अनुरूप पाठकों को गुमराह करने के उद्देश्य से कार्यवाही कर सकता है।

➣ क्या एक विद्यार्थी के लिए विकिपीडिया जानकारी का एक स्त्रोत हो सकता है ?

बिल्कुल, इस माध्यम में जानकारी एकत्रित करने अत्यंत सरल और समय की बचत करने वला है आपको केवल आपने विषय के साथ विकिपीडिया लिख कर सर्च करना है और कुछ ही देर में आप विकिपीडिया के लेखों को आपने समक्ष पाएंगे।

➣ विकिपीडिया के संस्थापक कौन है ?

विकिपीडिया के संस्थापक यह दो अमेरिकी शक्श है :-
(1) जिमि वेल्स
(2) लैरी सेंगर

➣ विकिपीडिया के C.E.O कौन है ?

विकिपीडिया के मौजूदा ceo यानी मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिमि डोनल “जिम्बो वेल्स” (अगस्त 7 , 1966) हैं , वह विकपेडिया के 2 संस्थापको में से एक है।

➣ विकिपीडिया को क्यो बनाया गया था ?

विकिपीडीया की शुरवात 15 जनवरी 2001 को पहले सम्पादन के साथ हुई थी, इस वेबसाइट के दो संस्थापक ‘जिमि डोनल’ , ‘लैरी सेंगर’ का प्रारम्भिक उद्देश्य एक मुक्त इंटरनेट ज्ञानकोष (Internet Encyclopedia) को बनाना था जो आगे चलकर इतिनि विश्व्यापी और बहुभाषिय ज्ञानकोष बन गया हैं।

➣ विकिपीडिया के कितने मंच उपलध है ?

मौजूदा वक्त में विकिपीडिया की 8 मुख्य इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध है :-
(1) विकिपीडिया (Wikipedia) – इंटरनेट आधारित मुक्त ज्ञान कोष ( मुख्य संगठन)

(2) विकीशनरी (wiktionary) – इंटनेट आधारित बहुभाषिय शब्दकोश

(3) विकीमीडिया कॉमन (Wikimedia Commons) – इंटरनेट आधारित मल्टीमीडिया संगठन

(4) विकिबुक्स (Wikibooks) – इंटरनेट आधारित पुस्तकालय

(5) विकिसपीसज (wikispecies) – इंटरनेट आधारित वैज्ञानिक जैविक-जाती कोष

(6) विकीवोयेज (wikivoyeage) – इंटनेट आधारित पर्यटक मार्गदर्शक सेवा

(7) विकीन्यूज (wikinews) – इंटरनेट आधारित खबर सेवा

(8) विकिवेर्सिटी (wikiversity) – इंटरनेट आधारित अधिगम समुदाय

➣ क्या गूगल विकिपीडिया का मालिक है ?

नहीं, परन्तु काफी हद तक गूगल से प्रभावित है , इसी कारण गूगल विकिपीडिया को मान्यता देता है, परन्तु गूगल के पास विकिपीडिया का मालिकानाहक नही है।

• विकिपीडिया पर नया खाता (account) कैसे बनाएं ?

विकिपीडिया पर सदस्यता लेना अत्यंत सरल हैं केवल आपको हमारे बताएं और नीचे दिए गए चित्रों में दिखाए निर्देशो को क्रमशः पालन करना है आइए देखते है कि विकिपीडिया पर किस प्रकार एक नया खाता बनाया जा सकता है।

(1) सबसे पहले आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के गूगल में wikipedia.org सर्च करें।

(2) यह सर्च करते ही आपकि आंखों के समक्ष नीचे दिखाया गया परिणाम आएगा, अब आपको सबसे पहले ‘Read wikipedia in your Language’ के विकल्प से अपनी भाषा का चुनाव करना है ,हमने यहाँ आपको दिखाने के लिए हिन्दी भाषा चुन ली है अब आपको यहां सारी जानकारी हिंदी में उपलब्ध होगी , चलिये आइए अब अगला फेज देखते है।

(3) तत्पश्चात ऊपर दी गयी तीन रेखाओं पर एक क्लिक कर साइडबार को खोले , और यहां प्रवेश का विकल्प चुनें।

(4) अब यहां ‘विकिपीडिया से जुड़े’ पर क्लिक करें।

(5) पूछी गयी सभी जानकारी जैसे यूजरनेम , कुतक्षर यानी कि आपका पासवर्ड और जी-मेल आदि को भरे।

(6) अब इस विकल्प को चुनकर ok करे , आपका विकिपीडिया User और Editor (सम्पादक) खाता बनकर बिल्कुल तय्यार हैं।

Wikipedia से जुड़े कुछ अनजान तथ्य

क्या था Wikipedia का पहला लेख :

दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं , दुनियाभर में कई सारी Internet information websites हैं, ठीक वैसे ही Wikipedia भी उनमें से एक हैं और साथ ही बहुत ज्यादा कामियाब हैं, मगर एक मज़े की बात यह हैं कि आजतक किसी को यह स्पष्ट तौर पर नही मालूम कि Wikipedia का पहला Poste कौनसा और किस विषय पर था|

हालांकि Wikipedia के संस्थापक Jimmy wales का इस पर यह कहना हैं कि मुझे आज भी याद हैं, वह 15 जनवरी 2001 का दिन था जब मैंने ही पहली बार Wikipedia पर एक लेख का सम्पादन किया और उसका Title यानी शीर्षक Hello “world” था , तो वहीं चौका देने वाली बात यह हैं कि आज यह लेख Wikipedia की Website से कहीं गुम हो चुका हैं।

Wikipedia पर आने वाले पाठकों का लिंग क्या हैं?

Wikipedia पर आने वाले पाठकों का लिंग क्या हैं ?” यह एक बेहद ही अजीब सा सवाल हैं, मगर फिर भी अगर आप इस प्रश्न का उत्तर ढूंढने जाए तो परिणाम काफी चौका देने वाले हैं।

Wikipedia द्वारा internet पर प्रकाशित की गई एक सामान्य रिपोर्ट की माने तो Wikipedia पर आने वाले पाठकों में असामान्य तौर पर गहरा अंतर सामने आता हैं, Website विजिट करने वाले अधिकांश पाठकों में से 90% के साथ परुष तो वही महज 9% महिलाएं हैं यह आंकड़ा बेहद ही अजीब और असंतोष जनक लगता हैं।

Wikipedia पर Delete किये गए Articles की जानकारी:

दोस्तो यू तो Wikipedia कई बार अलग अलग कारणों से अपनी Website पर मौजूद Articles और साथ ही अन्य कई सारे Contents को Pages से Delete कर देती हैं। मगर असल में तथ्य यह हैं कि Delete की गई यह सभी जानकारी एक Page पर जाती हैं जिसका की शीर्षक हैं :- “Deleted pages” यह कुछ वैसा ही है जैसे आपके Window’s Computer का Recycle bin और साथ आप चाहे तो इसे Check भी कर सकते हैं , इसके लिए आपकों अपने Wikipedia पर Login हुए Device पर “Wikipedia Deleted pages” सर्च करना हैं और फिर आप सीधे ही उस Page पर Land कर जाएंगे।

कितना बड़ा हैं Wikipedia?

दोस्तो आपमें से अधिकांश Readers के मन में कभी ना कभी यह ख्याल जरूर आया होगा कि आखिर Wikipedia कितना बड़ा हैं ? वही Wikipedia जिस पर किसी भी देश, शक्श , घटना या फिर संस्था के बारे में किसी भी भाषा मे सर्च करने पर कई सारे परिणम निकल कर सामने आते हैं। तो आपके इस सवाल का जवाब हम अपने इस तथ्य में देते हैं :- दरअसल Wikipedia मौजूदा समय मे कुल 285 विभिन्न भाषाओं में Oprate हो रहा हैं|

वर्तमान में Website पर कुल 51,720,649 Pages की संख्या हैं जिंसमे की कुल 6,175,080 लेख अंग्रेज़ी यानी English में उपलब्ध हैं, साथ ही Internet पर मौजूद जानकारी के अनुसार साल 2019 तक सिर्फ अमेरिका में ही Wikipedia के पास कुल 45.8 हज़ार Content writers मौजूद थे।
(उपरोक्त सभी बातों से आप Wikipedia के विशालकाय होने का अंदाजा लगा सकते हैं।)

जब Wikipedia के उपर जानकारी चुराने के लगे आरोप

अब तक हमें यह तो अंदाजा हो ही चुका हैं कि Wikipedia एक बेहद ही बड़ी और विस्तृत Internet encyclopedia website हैं, मगर क्या आप जानते हैं एक बार ठीक Wikipedia की तरह ही अंग्रेज़ी भाषा मे जानकारी उपलब्ध कराने वाली एक अमेरिकी Internet encyclopedia website जिसका की नाम Conservapedia हैं|

उनके मालिको ने यह आरोप लगाया कि Wikipedia पर मौजूद अधिकांश जानकारी Articles , posts , images वगेरह उनकी हैं और Wikipedia ने उसे चोरी से इस्तेमाल किया हैं और इसके बाद वह Wikipedia के खिलाफ अमेरिका की Cyber court पहुँचे मगर ज्यादा कुछ नही हूआ ! चूंकि वह यह साबित नही कर पाए कि किस तरह उनका Content चोरी से Wikipedia ने इस्तेमाल किया और वह मामला वही खत्म हो गया।

बात इतने में ही खत्म नही हुई Conservapedia ने अपनी Website पर एक लेख लिखा जिसका शीर्षक था “Examples of Bias in Wikipedia” (हिंदी अनुवाद – “विकिपीडिया में पक्षपात के उदहारण”) इस लेख के जरिए Conservapedia ने Wikipedia पर तल्ख अक्षरों में कई वार किए और दुनिया को Wikipedia के पक्षपाती रवैय्यो को उजागर करता प्रसारण किया हालांकि इससे Conservapedia को भारी लाभ हुआ आज वह लेख Conservapedia के सबसे ज्यादा देखें जाने वाले लेखों में से एक हैं।

तो दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? अगर आप अपनी ज्ञान की सीमा को और बढ़ाना चाहते हैं, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर विजिट कर सकते हैं। और आपकी अपनी वेबसाइट BriefingpediA को सब्सक्राइब जरुर कर लें|