Bank Swift Code क्या है और अपने Bank का Swift Code कैसे पता करें?

2982

क्या आप जानते हैं कि SWIFT Code क्या है? और किसी भी बैंक का SWIFT Code कैसे पता करें ?
अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंड रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। अगर आप कहीं भी विदेश में पैसे भेजना चाहते हैं या फिर वहां से पैसे मंगवाना चाहते हैं तो आपको क्या करना होग? सीधी सी बात है आपको बैंक की मदद लेनी होगी। लेकिन दोस्तों कई देशों में अलग-अलग मुद्राएं चलती है जैसे भारत में भारतीय रुपया(₹), संयुक्त राज्य अमेरिका में डॉलर($) आदि।
अब मान लीजिए आप भारत में हैं और आपको कोई अमेरिका से पैसे भेजने वाला है जो कि डॉलर($) में है तो आप इन डॉलर्स को रूपयों(₹) में कैसे प्राप्त करेंगे।
अगर आप चाहते हैं कि अमेरिका से आने वाला पैसा आपको रूपयों में प्राप्त हो तो आपको बैंक की एक सेवा का उपयोग करना होगा। और उस सेवा को कहते हैं SWIFT Code
आसान भाषा में कहें तो के लिए SWIFT Code का उपयोग International transaction के‌ लिए होता है। इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए क्योंकि यहां आपको SWIFT Code की पूरी जानकारी मिलने वाली है।

अनुक्रम

Swift Code क्या है?

SWIFT का Full Form है Society For‌‌ Worldwid Interbank Financial Telecommunications
इस सेवा का उपयोग बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थाएं अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन के लिए करती हैं।

Swift code का उपयोग मुख्य रूप से International wire transfer के जरिए पैसे भेजने के लिए किया जाता है।

swift code format
Swift code format

SWIFT Code कैसा होता है?

दोस्तों SWIFT CODE जो है वो 8 से 11 अक्षरों का होता है। जिसमें से कुछ अंग्रेजी के अक्षर होते हैं और कुछ अंक होते हैं।

1)BANK CODE इस SWIFT CODE के पहले चार अक्षरों में बैंक या वित्तीय संस्था का नाम होता है। यह पूरा नाम नहीं होता बल्कि शॉर्ट फॉर्म में होता है।

2) COUNTRY CODE SWIFT CODE आगे को दो अक्षरों में देश का नाम संक्षिप्त रूप में लिखा होता है। इससे पता चलता है कि बैंक किस देश में है।

3) LOCATION CODE इसके आगे लोकेशन कोड जिसमें या तो दो अंक होते हैं या दो अक्षर होते हैं।
यह बैंक की लोकेशन को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि बैंक का हेड ऑफिस कहां है।

4) BRANCH CODE यह 3 अंकों का कोड होता है जिसमें बैंक की शाखा(branch) का पता चलता है।

अपने Bank का Swift Code कैसे पता करें?

दोस्तों सभी बैंकों के अलग अलग शाखाओं(branches) के अलग-अलग ‌Swift code होते हैं।
आपको अगर स्विफ्ट कोड की जरूरत पड़ती है तो आप उसे कैसे पता करेंगे? स्विफ्ट कोड पता करने के लिए आपके पास दो तरीके हैं

स्विफ्ट कोड प्राप्त करने के 2 तरीके होते हैं एक ऑफलाइन और एक ऑनलाइन।
offline तरीका
इसमें आपको स्वयं बैंक की शाखा पर जाकर वहां के ब्रांच मैनेजर से Swift code मांगना है और वहां से आपको Swift code मिल जाएगा। हां लेकिन वहां पर आपको Swift code मिलने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। जैसे वहां पर ब्रांच मैनेजर आपसे पूछेंगे कि
आपको Swift code क्यों चाहिए उसकी आपको क्या जरूरत है इत्यादि।
कई बार ऐसा भी होता है कि जिस ब्रांच में आपका खाता है। उस ब्रांच में Swift code उपलब्ध नहीं होता। तो ऐसे में आप अपने आसपास उसी बैंक के किसी दूसरे ब्रांच में संपर्क कर सकते हैं वहां आपको शिफ्ट कोड मिल जाएगा।

Online तरीका
एक दूसरा तरीका भी है Swift code प्राप्त करने का। इसमें आपको कहीं जाना नहीं पड़ेगा बल्कि आप घर बैठे इंटरनेट की मदद से Swift code प्राप्त कर सकते हैं।
आपको सबसे पहले तो इस वेबसाइट पर जाना है

वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने जो स्क्रीन ओपन होगी वहां पर आपको सबसे पहले
अपना बैंक सिलेक्ट करना है।
उसके बाद अपना राज्य सेलेक्ट करना है।
उसके बाद अपना जिला सिलेक्ट करना है।
और उसके बाद जिस ब्रांच का Swift code आप प्राप्त करना चाहते हैं उस ब्रांच को सिलेक्ट करना है।
उसके बाद आपको उस ब्रांच का IFSC Code, Swift code, बैंक की लोकेशन इत्यादि जानकारी मिल जाएगी।

> सीओ का फुल फॉर्म क्या है? What is Full From of CO?
> Wikipedia क्या हैं ? विकिपीडिया पर एकाउंट कैसे बनाए ?

Swift code की जरूरत किसको पड़ती है?

दोस्तों Swift code का मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग खासकर वो लोग करते जो कही विदेश में रहते हैं और वित्तीय लेनदेन करते है। कई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं भी इसका इस्तेमाल करती हैं। और ऐसे लोग जो किसी विदेशी कंपनी के लिए Work from home करते हैं तो उन्हें जब वो कंपनी पैसे देती है तो वो Swift code मांगती है जिससे उस व्यक्ति को भुगतान किया जा सके।
इसका सबसे अच्छा उदाहरण है Google Adsense
आज के समय में हजारों लोग YouTube, blogging या Admob के जरिए कमाई करते हैंं। इनकी कमाई Google Adsense के जरिए ही होती है तो जब वहा से पैसे आने वाले होते हैं तो ऐसी स्थिति में Swift code की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा Affiliate marketing करने वालो को भी Swift code की जरूरत पड़ती है।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि Swift code क्या है और किसी भी Bank का Swift code कैसे पता किया जाता है?
उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें। मैं अंकुर श्रीवास्तव मिलता हूं कल आपको एक नये आर्टिकल के सांथ तब तक के लिए नमस्कार।