28 interesting facts about India

1041

नमस्कार दोस्तों मैं अंकुर श्रीवास्तव हाजिर हूं एक और नया आर्टिकल के साथ। दोस्तों हम जिस देश में रहते हैं यानी कि हमारा भारत इसके बारे में कई बातें ऐसी हैं जो कि न सिर्फ सुनने में अच्छी लगती हैं बल्कि इससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में मैं आपके लिए भारत से जुड़े कुछ ऐसे ही Facts लेकर आया हूं जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे.

  1. दुनिया का सबसे पहला विश्वविद्यालय भारत में शुरू हुआ था इस विश्वविद्यालय का नाम है तक्षशिला विश्वविद्यालय। इसकी स्थापना लगभग 700 ईसा पूर्व में की गई थी।
  2. 17वीं शताब्दी के समय भारत दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिना जाता था।
  3. भारतीय रेलवे करीब 13 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है।
  4. भारत की मातृभाषा हिंदी है पर फिर भी भारत दुनिया का सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाला देश है।
  5. छात्रों की आबादी के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत में है यह स्कूल लखनऊ में स्थित है जिसका नाम है मांटेसरी स्कूल यहां पर 45000 से भी ज्यादा छात्र पढ़ते हैं।
  6. दुनिया के कई महत्वपूर्ण आविष्कार भारत में हुए शतरंज की खोज भारत में हुई इसके अलावा रूलर, शैंपू, बटन तथा USB का आविष्कार भी भारत मे हुआ।
  7. गणित के क्षेत्र में भारत का अपना एक बहुत बड़ा योगदान है भारत में एक से बढ़कर एक महान गणितज्ञ हुए हैं। भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट ने शून्य की खोज की। त्रिकोणमिति, बीजगणित आदि की शुरुआत भारत में हुई, पाई का मान सबसे पहले भारत में खोजा गया।
  8. मोतियाबिंद की सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत भारत में हुई थी।
  9. भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में स्विट्जरलैंड में 26 मई को विज्ञान दिवस मनाया जाता है इसी दिन सर अब्दुल कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा किया था।
  10. भारत सुपर कंप्यूटर बनाने के मामले में अमेरिका और जापान के बाद तीसरे स्थान पर आता है।
  11. कम बजट होने के बावजूद भारत की स्पेस एजेंसी ISRO(Indian space research organizations) दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेन्सीस मे से एक है।
  12. चांद पर सबसे पहले पानी की खोज ISRO की।
  13. इसरो के कई Space missions का बजट कई हॉलीवुड मूवीस के बजट से भी कम होता है।
  14. एक बार में सबसे ज्यादा सेटेलाइट लांच करने का रिकार्ड भारत के नाम है। इससे एक बार में 104 सैटेलाइट लॉन्च करके यह रिकॉर्ड बनाया है।
  15. भारत अपने पहले ही प्रयास में मंगल पर अपना यान भेजने में कामयाब हुआ है। भारत का मंगलयान दुनिया में अब तक का सबसे सस्ता मार्स मिशन है इसका बजट हॉलीवुड फिल्म Gravity से भी कम था।
  16. भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जिसके चार नाम है। भारत, इंडिया, हिंदुस्तान और आर्यर्वत।
  17. भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा रोड नेटवर्क है जो जोकि 1.9 मिलियन मील्स के हिस्से को आपस में जोड़ता है।
  18. हीरे की खोज भारत में हुई थी 1986 तक हीरा आधिकारिक तौर पर भारत में ही पाया जाता था।
  19. योग की शुरुआत भारत में हुई थी जो कि करीब 5000 वर्ष पुराना है।
  20. भारत में हर साल 1.2 मिलियन टन आम का उत्पादन होता है।
  21. भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक माना जाता है।
  22. भारत की फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड साल में सबसे ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस करती है। और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता है।
  23. तिरुपति में स्थित विष्णु मंदिर दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं।
  24. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है दुनिया में सबसे ज्यादा मतदाता भारत में।
  25. दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट भारत के लोग उपयोग करते हैं भारत में 1GB डाटा औसतन 0.26$ का मिलता है जबकि अमेरिका में यह 8 से 9$ का है।
  26. दुनिया की सबसे सस्ती कार Nano भारत में निर्मित है।
  27. भारत में लेह के निकट एक ऐसी जगह स्थित है जहां का चुंबकीय गुण इतना ज्यादा है कि यह खड़ी गाड़ियों को अपनी ओर खींचता है। इस जगह को चुंबकीय हिल्स कहा जाता है।
  28. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है।

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने हमारे देश भारत के बारे में कुछ रोचक बातें जानी उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको यह जानकारी पसंद आया हैं तो इसे अपने मित्रों और परिवार वालों के साथ शेयर जरूर कीजिए।
मैं अंकुर श्रीवास्तव मिलूंगा बहुत जल्द आपको एक नये आर्टिकल के साथ तब तक के लिए नमस्कार।