देश और दुनिया के इतिहास मे 25 दिसंबर की तारीख – आज का इत्तिहास

1452
merry christmas
merry christmas

सबसे पहले आप सभी पाठको को ब्रीफिंगपीडिया.com की पूरी टीम की ओर से क्रिसमस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं, हम आशा करते है कि आप इस पर्व को पूरे हर्ष और उल्लास से मनाएंगे और हम ईश्वर से यह भी प्राथना करते है कि यह क्रिसमस आपके जीवन की सारी इच्छओं को पूरा करदे,
देश और दुनियाभर के इतिहास में आज की तारीख यानी ’25 दिसंबर’ बहुत गहरा इतिहासिक महत्व रखती है , क्योंकि आज ही के दिन कई बड़ी घटनाये घटित हुई और साथ ही अनेक महान हस्तियों का जन्म हुआ , तो चलिए आइए अब हम एक नज़र डालें आज के इत्तिहास पर।

घटनाये :

(1) आज ही के दिन वर्ष 1892 में महान भरतीय दार्शनिक, धर्मगुरु तथा महापुरुष श्री.स्वामी विवेकानन्द जी ने कन्यकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन की जलसंधि सम्पन्न कर शिक्षा और मोक्ष की प्राप्ति की थी।

(2) आज ही के दिन वर्ष 1924 में पहली अखिल भारतीय साम्यवादी बैठक (All india Communist Confrence) कानपुर में सम्पन्न हुई।

(3) आज ही के दिन वर्ष 1947 में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय अधिकार और नियंत्रण छेत्र में झनगड़ गांव को कब्जे में ले लिया था, उसके उपरांत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के विरुद्ध जवाबी कार्यवाही में 3 पाकिस्तानी चौकियों को ध्वस्त कर दिया था।

(4) आज ही के दिन वर्ष 1962 में सोवियत संघ ने प्रधानशासक “निकिता खुरसचेव” की अध्यक्षता में नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया था।

(5) आज ही के दिन वर्ष 1974 में राजधानी दिल्ली से इटली की राजधानी राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 को हिजेक (अपहरण) कर लिया था इस पूरी घटना के दौरान वो प्लेन काठमांडू, दिल्ली,कंधार,लाहौर आदि कई शहरों से होकर गुजरा था इस घटना से 133 लोगो को चोटे आई थी।

जन्म :

(1) आज ही के दिन 4 ईसापूर्व• में जुडे में जन्म हुआ वह एक महापुरुष थे साथ ही उन्हें ईसाई धर्म के संस्थापक माना जाता है उनकी मृत्य के उपरांत उनकी शिक्षाओं और पवित्र “बाइबिल” में लिखित विचारों से जन्मे पंत को आगे चलकर ईसाइयत का नाम दे दिया गया, धार्मिक मान्यताओं और कुछ तथ्य इस ओर इशारा करते है कि वह ईश्वर का ही मानवीय रूप थे, उन्ही की जन्म तिथि को आज क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है।

(2) आज ही के दिन वर्ष 1861 में महान भारतीय शिक्षाविद और क्रांतिकारी पंडित• मदन मोहन मालवीय जी का जन्म प्रयागराज (आलाहबद) में हुआ था, उन्हें इत्तिहास में उनके शिक्षण तथा सामाजिक कार्यो के लिए जाना जाता है, उन्होंने ही वर्ष 1916 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University-BHU) की स्थापना की।

(3) आज ही के दिन वर्ष 1872 में महान भारतीय प्रकांड पंडित और शिक्षाविद गंगानाथ झा का जन्म मधुबनी बिहार में हुआ था, उन्होंने संस्कृत, काँग्रेज़ी, हिंदी, मैथली जैसी भाषाओं में साहित्य रचनाये की और साथ ही उन्होंने कई उच्चकोटि के धार्मिक तथा सामाजिक ग्रंथो की भी रचना कि।

(4) आज ही के दिन वर्ष 1876 में पाकिस्तानि वकील राजनेता और पाकिस्तान के संस्थापक (काईदे-आज़म) “मुहम्मद अली जिन्नाह” का जन्म पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था, उन्हें संयुक्त भरक्त विभाजन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है, उन्होंने संयुक्त भारत मे लंबे समय तक मुलिमो का प्रतिनिधत्व करने वाली अखिल भारतीय मुस्लिम संघ (All india Muslim League) की अध्यक्षता की बाद में विभाजन के उपरांत उन्होंने पाकिस्तान नामक एक मुलिम राष्ट्र की स्थापना की उन्हें उनके समय की पाबंदी और कर्मठता के लिए भी जाना जाता है।

मृतु :

(1) आज ही के दिन वर्ष 1977 में महान अंग्रेजी अभिनेता और फ़िल्म कलाकार का निधन स्विट्ज़रलैंड में हुआ था, वह अंतिम 19वी और मध्य 20वी शताब्दी के प्रमुख कलाकार थे उन्होंने कई मूक हास्य कार्यकर्मो में भाग लिया और साथ ही विश्व मे हॉलीवुड के माध्यम से मॉडर्न टाइम्स ; द ग्रेट डिक्टेटर ; द किड ; द गोल्ड रश जैसी कई प्रमुख फिल्मो में काम किया आज भी उनकी हल्की उजली ब्लैक एंड वाइट मूवीज के लिए याद किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here