विज्ञान से जुड़े 20 अनोखे तथ्य, 20 Amazing Facts About Science.

2174

आज के इस आर्टिकल में हम आपको विज्ञान से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों से रूबरू कराएंगे | जो आपको बहुत ज्यादा पसंद आएंगे | और साथ ही में आप अपने नॉलेज के भंडार को और अधिक भर सकते हो | अगर आपको आर्टिकल पसंद आए तो आप अपना बहुमूल्य समय निकालकर एक छोटा सा कमेंट कर सकते हो |

  1. वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि, मुर्गी पहले आई थी | ना कि अंडा कारण बताया जाता है कि अंडे के खोल में पाया जाने वाला प्रोटीन सिर्फ मुर्गी द्वारा निर्मित किया जाता है |
  2. शराब सेहत के लिए हानिकारक है यह तो आपको पता होगा लेकिन क्या आपको यह पता है कि हमारे दिमाग पर इसका असर होने में केवल 6 मिनट लगते हैं |
  3. किसी स्थान पर मौजूद बम का पता लगाने के लिए आपने खोजी कुत्तों के बारे में तो सुना ही होगा | जिन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मधुमक्खियों को भी इसके लिए ट्रेन किया जाता है |
  4. 2004 में ब्राउन विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 3 स्वस्थ व्यक्तियों को 3 स्वस्थ महिलाओं के ऊपर एक परीक्षण किया | जिससे पाया गया कि सभी लोग तेज शोर के कारण एक झटके में जाग गए | लेकिन गंध का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा जिससे यह साबित होता है कि जब हम सो रहे होते हैं तो हमें गंद का पता नहीं चलता है |
  5.  1960 तक गर्भावस्था के विश्वसनीय परीक्षण के एकमात्र तरीके का प्रयोग किया जाता था | इस तरीके में 1 पंजे वाले मादा अफ्रीकी मेंढक को महिला के मूत्र का इंजेक्शन दिया जाता था | यदि मेंढक 12 घंटे के भीतर अंडे दे देता है तो उस महिला को गर्भवती माना जाता था |
  6.  रबर के आविष्कार से पहले पेंसिल का आविष्कार हुआ था पेंसिल से लिखे शब्दों को मिटाने के लिए पहले ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता था |
  7.  हम सभी जानते हैं कि बच्चे जब पैदा होते हैं तो उनके दांत नहीं होते पर क्या आप जानते हैं कि पैदा होने वाले 2000 बच्चों में से एक बच्चा ऐसा भी होता है जो दांत के साथ पैदा होता है |
  8. अगर आपको लंबे बालों का शौक है तो आप ‘सालमन मछली’ खाएं क्योंकि इससे आपके बाल काफ़ी तेजी से बढ़ेंगे |
  9. जब किसी मनुष्य के शरीर में 90 मिनट तक पसीना चलता है तो उसके मस्तिष्क में उतनी ही सिकुड़न होती है जितनी 1 वर्ष उम्र बढ़ने पर मस्तिष्क में सिकुड़न होती है |
  10. संगीत सुनकर जिस तरह से आपका मन खुश हो जाता है उसी तरह से अगर आप फूलों को संगीत सुनाएं तो वे ज्यादा जल्दी से बढ़ेंगे |
  11.  हम सभी जानते हैं कि कुत्ते में सूंघने की छमता मनुष्य से ज्यादा होती है | पर क्या आप  यह जानते हैं कि एक कुत्ते में सुनने की क्षमता मनुष्य की तुलना में 1000 गुना अधिक होती है |
  12. जब कोई अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस आता है तो उसकी लंबाई 2 इंच तक बढ़ जाती है क्योंकि रीड की हड्डी में मौजूद लचीली हड्डियां गुरुत्वाकर्षण बल की गैर मौजूदगी में फैलती है |
  13. क्या आप जानते हैं ‘कांच’ भी सड़ जाता है जी हां दोस्तों कांच को सड़ने में 4000 वर्ष लगते हैं जबकि प्लास्टिक को सड़ने में 450 वर्ष लगते हैं |
  14. आप जानते होंगे कि टॉयलेट में टॉयलेट पेपर का प्रयोग किया जाता है पर क्या आप यह जानते हैं कि प्रतिदिन 27000 वृक्ष केवल टॉयलेट पेपर बनाने के लिए ही काट दिए जाते हैं |
  15.  स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस साल सितंबर में कार्बन के नैनोट्यूब से बना दुनिया का पहला कंप्यूटर पेश किया है इसे ‘सेंट्रिक’ नाम दिया गया है यह इस मशीन का बुनियादी प्रोटोटाइप है पर इसे नए जमाने के डिजिटल उपकरण के रूप में विकसित किया जा सकता है जो आजकल के सिलिकॉन मॉडल की तुलना में छोटा और तेज है और प्रभावशाली भी है |
  16.  दोस्तों यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि एक इलेक्ट्रिक बाम मछली 650 वाट तक का शौक दे सकती है और इस मछली के शरीर में एक ऐसी शक्ति होती है जो 650 वाट तक का करंट उत्पन्न कर सकती है |
  17. आप सभी ने तो COCA COLA पिया ही होगा पर क्या आप जानते हैं कि 1990 तक कोका कोला में Cocaine जैसी नशीली पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता था | लेकिन अब आप इसे बे-झिझक पी सकते हो क्योंकि इसमें अब Cocaine नहीं मिलाया जाता है |
  18. जब भी किसी धातु या वस्तु को आग में तपाया जाता है तो वह गर्म होकर लाल रंग का हो जाता है | परंतु आपको जानकर के हैरानी होगी कि अंतरिक्ष में मौजूद Red Giants का लाल रंग गर्म होने की वजह से नहीं बल्कि ठंड होने की वजह से होता है | दरअसल हाइड्रोजन की संपूर्ण विघटन के बाद ज्यादातर नक्षत्र और फ्यूजन रिएक्शन नहीं कर पाते हैं और ठंडा होकर Red Giants में परिवर्तित हो जाते हैं |
  19. आप सभी ने देखा होगा कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले मच्छर ज्यादा काटते हैं परंतु क्यों दोस्तों इसके पीछे की बजा रसायन विज्ञान से जुड़ी हुई है दरअसल महिलाओं के अंदर एस्ट्रोजन नामक एक हार्मोन का स्त्राव होता है और यही हार्मोन मच्छरों को महिलाओं के प्रति आकर्षित करता है |
  20.  दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि माचिस का आविष्कार 1805 में हुआ था लेकिन लाइटर का आविष्कार 16वीं शताब्दी में ही हो गया था |

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो आप हमारे और भी आर्टिकल्स पढ़ सकते हो | हमारी इस साइट पर बहुत से ऐसे आर्टिकल्स है जो आपको नॉलेज से भर देंगे |