मधुमक्खियों से जुड़े 20 रोचक तथ्य, 20 Amazing facts about Honey Bees.

2954

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप मधुमक्खियों (Honey Bees) से जुड़े 20 ऐसे रोचक तथ्य जानने वाले हो जिन्हें आपने कभी नहीं पढ़ा होगा और डेफिनेटली इसआर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको मजा आने वाला है तो आराम से बैठ जाइए और ध्यान से पढ़िए |

मधुमक्खी से जुड़े रोचक तथ्य – facts about honey bees

  • मधुमक्खी इस धरती पर अकेली एक ऐसी कीट है जिसके द्वारा बनाया गया भोजन मनुष्य द्वारा खाया जाता है और सालों साल तक चलता है |
  • पृथ्वी पर 20,000 से ज्यादा प्रकार की मधुमक्खी पाई जाती हैं लेकिन दोस्तों इनमें से सिर्फ चार ही प्रकार की मधुमक्खी शहद बना सकती हैं |
  • केवल मादा मधुमक्खी ही शहद बना सकती है और डंक मार सकती है नर मधुमक्खी तो केवल रानी मधुमक्खी के साथ सेक्स करने के लिए प्रयोग में लाई जाती है |
  • दोस्तों मधुमक्खी 24 किलोमीटर प्रति आवर की रफ्तार से उड़ती है और 1 सेकंड में 200 बार पंख हिलाती है मतलब हर मिनट में एक मधुमक्खी 12,000 बार पंख हिलाती है |
  • दोस्तों जिस प्रकार कुत्ते सूंघने की क्षमता रखते हैं वहीं अगर हम मधुमक्खियों की बात करें तो मधुमक्खियां मैं 170 तरह के सूंघने वाले रिसेप्टर पाए जाते हैं जबकि मच्छर में 79 प्रकार के सूंघने वाले रिसेप्टर पाए जाते हैं |
  • मधुमक्खी फूलों की तलाश में छत्ते से 10 किलोमीटर दूर तक चली जाती है जी हां दोस्तों यह एक बार में 50 से 100 फूलों का रस अपने अंदर इकट्ठा कर सकती है इनके पास एक एंटीना टाइप छड़ी होती है जिसके जरिए यह फूलों से रस चूस लेती है |
  • दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि मधुमक्खी के पास दो पेट होते हैं एक पेट से एनर्जी ग्रहण करती है और दूसरे पेट में वह शहद को स्टोर करती है जब शहद स्टोर हो जाता है तो आधे घंटे बाद छत्ते पर जाकर शहद को मुंह के रास्ते बाहर निकाल देती है जिसे कुछ लोग उल्टी भी कहते हैं इस प्रकार मधुमक्खी शहद को बनाती है जो शहद मधुमक्खी पेट में लेकर आती है उसमें 80% पानी होता है मगर जो उल्टी करके निकालती है उसमें 14 से 18% पानी होता है जो कि प्योर शुद्ध शहद माना जाता है |
  • मधुमक्खियों को 1 किलो शहद बनाने के लिए पूरे छत्ते को लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसना पड़ता है और 90, हजार मील उड़ना पड़ता है यह पूरी धरती के 3 चक्कर के बराबर माना जाता है |
  • पूरे साल मधुमक्खियों (Honey Beesके छत्ते के आसपास का तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है सर्दियों में जब तापमान गिरने लगता है तो यह सभी आपस में बहुत नजदीक हो जाती हैं क्योंकि गर्मी बनाई जा सके गर्मियों में यह अपने पंखों से छत्ते को हवा देती हैं आप कुछ दूरी पर खड़े होकर इनकी पंखों की आवाज सुन सकते हो |
  • एक मधुमक्खी अपनी पूरी जिंदगी में एक चम्मच के 12वे हिस्से जितना ही शहद बना पाती है और दोस्तों इनकी जिंदगी 45 दिन की होती है |

Read Also : कुत्तों से जुड़े 20 रोचक तथ्य

More facts about honey bees

  • नर मधुमक्खी यानी ‘DRONES’ का कोई पिता नहीं होता बल्कि सीधे दादा या माता होती है क्योंकि यह अनफर्टिलाइज्ड एग से पैदा होते हैं यह वह अंडे होते हैं जो रानी मधुमक्खी बिना किसी नर मधुमक्खी की सहायता के स्वयं अकेले पैदा करती है इसलिए इनका पिता नहीं होता केवल माता होती है |
  • शहद के अंदर फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह चीनी से भी 25% ज्यादा मीठा होता है |
  • शहद हजारों सालों तक भी खराब नहीं होता यह एकमात्र ऐसा फूड है जिसके अंदर जिंदगी जीने के लिए आवश्यक सभी चीजें पाई जाती हैं इसका एक उदाहरण यह भी है जब  गीजा के पिरामिड के अंदर पाया गया शहद खोजी वैज्ञानिकों द्वारा गर्म करके चला गया था तो वह उतना ही स्वादिष्ट था जितने कि आज के शहद होते हैं |
  • दोस्तों रानी मधुमक्खी पैदा नहीं होती बल्कि यह बनाई जाती है यह 5 से 6 दिन की होते ही सेक्स करने के लायक हो जाती है यह नर मधुमक्खी को आकर्षित करने के लिए हवा में फेरोमोंस नाम का केमिकल छोड़ती है जिससे नर भागा चला आता है फिर यह दोनों हवा में प्रजनन क्रिया करते हैं जिससे रानी मधुमक्खी जन्म लेती है |
  • दोस्तों धरती पर मौजूद सभी जीव जंतुओं में से मधुमक्खियों की भाषा सबसे कठिन मानी जाती है और इसे 1973 में ‘KARL VON FRISCH’ नाम के व्यक्ति ने इनकी भाषा ‘THE WAGGLE DANCE’ को समझाने के लिए नोबेल पुरस्कार भी मिल चुका है |
  • दोस्तों 28 ग्राम शहद से एक मधुमक्खी को इतनी शक्ति मिल जाती है कि वह पूरी पृथ्वी का चक्कर लगा सकती है |
  • एक छत्ते में दो रानी मधुमक्खी नहीं रह सकती अगर रहेंगी भी तो केवल थोड़े समय के लिए क्योंकि जब दो रानी मधुमक्खी आपस में मिलती है तो वह दोस्ती करने की बजाय एक-दूसरे पर हमला करना ज्यादा पसंद करती हैं और यह तब तक हमला जारी रहता है जब तक एक रानी मधुमक्खी की मौत ना हो जाए इसीलिए एक छत्ते में दो रानी मधुमक्खी नहीं रह सकती |
  • अगर दोस्तों किसी कारण बस किसी छत्ते की रानी मधुमक्खी मर जाती है तो वह छत्ता बर्बाद हो जाता है या तो फिर उसकी सारी मधुमक्खियां उड़कर कहीं दूसरे छत्ते पर चली जाती है या फिर वह 2 से 3 दिन के अंदर रानी मधुमक्खी को ढूंढ कर लेकर आती है |
  • वर्कर मधुमक्खियां मौजूदा कीन के अंडे को फर्टिलाइज करके मोम की 20 कोशिकाएं तैयार करती हैं और फिर नर्स मधुमक्खियां रानी मधुमक्खी के लारवा से तैयार एक विशेष भोजन जिसे रॉयल जेली कहा जाता है की मदद से मोम के अंदर कोशिकाएं निर्मित करती है यह प्रक्रिया तब तक जारी रहती है जब तक कोशिकाओं की लंबाई 25MM तक ना हो जाए निर्माण की प्रक्रिया के 9 दिन बाद यह कोशिकाएं मॉम की परत से पूरी तरह ढक दी जाती है आगे चलकर इसी से रानी मधुमक्खी तैयार होती है |
  • दोस्तों मधुमक्खियों की उल्टी को हम शहद के रूप में जानते हैं और खाते हैं और मधुमक्खियों के शहद से विभिन्न प्रकार की औषधियां भी बनाई जाती हैं |

दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसे ही इंटरेस्टिंग आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाइए वहां पर बहुत से ऐसे आर्टिकल है जिन्हें पढ़ने के बाद आपको काफी ज्यादा अच्छा लगेगा और आप अपने नॉलेज के भंडार को और अधिक भर सकते हो|

जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें : Briefingpedia Official