खाना खाते समय पानी क्यों नहीं पीना चाहिए Why should not drink water while eating

1740

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि भोजन करते समय आपको पानी क्यों नहीं पीना चाहिए|  वैसे तो आपने भी लोगों को यह कहते सुना ही होगा कि हमें खाना खाते समय या खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए| हम आपको बताएंगे कि आपको पानी पीना चाहिए या नहीं पीना चाहिए| आयुर्वेद के मुताबिक खाना खाते समय और खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना दोनों स्थितियों में हानिकारक सिद्ध हो सकता है| ऐसा करने से इसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है और खाना पचने की बजाय हमारे पेट मे ही सड़ने लगता है| जैसे ही हम खाना खाने के साथ पानी पी लेते हैं इसका प्रभाव सीधा हमारी जठरअग्नि पर पड़ता है और पानी के कारण यह जठरअग्नि शांत हो जाती है जिस कारण खाया गया खाना सही तरह से नहीं पचता और मल के रूप में बाहर निकल जाता है|

खाना खाने बाद कब पीये पानी?

हमें खाना खाने के करीब 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए | आयुर्वेदिक के मुताबिक जब तक हमारे शरीर में जठरअग्नि जलेगी तब तक खाना पचेगा और जब खाना पचेगा पहले उसका रस बनेगा और उस रस से मज्जा,रक्त,हड्डियाँ और अस्थी बनेगी और सबसे अंत में मेद बनता है| यह सब तब ही मुमकिन होगा जब शरीर में खाना पचेगा| आयुर्वेद में 103  ऐसी बीमारियों का जिक्र है जो खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हो जाती हैं इसीलिए दोस्तों आप इस बात का जरुर ध्यान रखें कि खाना खाने से 15 मिनट पहले से लेकर खाना खाने के 1 घंटे बाद तक हमें पानी का सेवन नहीं करना

खाना खाते समय पानी पीने के नुकसान

  • इससे कब्ज की प्रॉब्लम हो जाती है क्योकि खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता
  • खाना खाने के साथ पानी पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है इससे हमारा वजन बढ़ता है|
  • इससे शरीर का न्यूट्रीएंट्स का बैलेंस बिगड़ जाता है|
  • खाना खाने के दोरान पानी पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है इससे एसिडिटी हो जाती है|
  • गैस बनने लग जाती है और पेट दर्द होने लगता है|
  • इससे यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने लगता है जिस कारण हार्ट डिजीज की प्रॉब्लम हो सकती है |