भारत के सर्वश्रेष्ठ दुल्हन मेकअप कलाकार | Top Bridal Makeup Artist in India

3268

आज हम आपको भारत के सर्वश्रेष्ठ दुल्हन मेकअप कलाकारों के बारे में बताएंगे जिनकी चर्चा इंडिया के साथ-साथ पूरी दुनिया में भी है और यह अपने आप में एक खास पहचान बनाए हुए हैं| शादी के अवसर पर या पार्टी के समय हर कोई एक अच्छे मेकअप कलाकार की तलाश में है  क्योंकि एक अच्छा मेकअप कलाकार ही है  जिसको पता है कि लाइनर का पख क्या होता है और यह इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है उन्हें पता है कि कौन सा मेकअप किस स्किन टोन के लिए बेहतर है और उसका किस प्रकार से इस्तेमाल करना है तो पेश है आपके लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकारों की सूची जिनको आप अपनी शादी या पार्टी के लिए भी बुक कर सकते हैं :-

1. ओजस रजनी (Ojas Rajani)

ओजस रजनी दुल्हन मेकअप के क्षेत्र में बहुत ही कमाल की कलाकार है यह मुंबई की रहने वाली है और यह भारत के सर्वश्रेष्ठ दुल्हन मेकअप कलाकारों में से एक हैं|  यह विभिन्न बॉलीवुड अभिनेत्रियों का फिल्म और फोटोशूट के दौरान मेकअप करती है |  इनका मेकअप का शुल्क सस्ता होता है और लगभग  ₹45000 से शुरू होता है| यदि आप थोड़ा खर्च भी करना चाहते हैं और अगर आप अपने किसी बड़े दिन पर अच्छा और बेहतर देखना चाहते हैं तो आपके लिए यह बहुत ही सही होगा कि आप ओजस रजनी को ही चुने

2. कोमल गुलाटी (Komal Gulati)

कोमल गुलाटी दिल्ली की रहने वाली प्रसिद्ध मेकअप कलाकार है | दुल्हन मेकअप के क्षेत्र में यह बहुत ही आगे हैं यह दुल्हनों को स्टाइल और मेकअप के रूप में एक विशेष तरीके से तैयार करती हैं| इनके द्वारा सजाई हुई दुल्हन हर दिशा से ओसदार और चमकदार दिखने के साथ-साथ आश्चर्यजनक रूप से बहुत ही खूबसूरत दिखाई देती है | इनका मेकअप लगभग 40,000 से शुरू होता है, जिसमें हेयर स्टाइलिंग,  नेल पॉलिश चेंज,  मेकअप आदि शामिल है|

3. अंबिका पिल्लई (Ambika Pillai)

अंबिका पिल्लई देश के प्रसिद्ध मेकअप कलाकारों में से एक है जो कि कुछ ही घंटों में एक सादी लड़की को खूबसूरत परी के रूप में बदल देती है|  दिल्ली और मुंबई के साथ और भी कई शहरों में इनके सलून है जिनमें अधिकांश ब्राइडल मेकअप उन सलून में ही किए जाते हैं|  इन्होंने विभिन्न बॉलीवुड हस्तियों के साथ भी काम किया है| इनके द्वारा सजाई हुई दुल्हन बेहद खूबसूरत दिखाई देती है|