ISRO करेगा chandrayaan 3 Launch जानिये कब?

2288

chandrayaan 3 Launch : पिछले साल सितम्बर 2019 में isro ने chandrayaan 2 लांच कर के एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया था जिसकी तारीफ़ दुनिया की बड़ी बड़ी स्पेस एजेंसीज ने की थी| भारत का chandrayaan 2 मिशन बहुत हद तक सफल रहा था लेकिन इसका एक छोटा सा प्रयोग विफल साबित रहा जोकि इसमें मौजूद विक्रम लैंडर को चाँद की सतह पर उतरना था| chandrayaan orbiter पूरी सही तरह से काम कर रहा है| लेकिन अब चर्चे हैं भारत के नए मिशन chandrayaan 3 launch को लेकर| आईए जानते हैं भारत के अगले moon mission chandrayaan 3 के बारे में

अनुक्रम

कैसा होगा chandrayaan 3 मिशन

isro के चेयरमैन K.Shivan ने बताया है कि chandrayaan 3 में और भी अधिक प्रयोगों पर काम किया जा रहा है, chandrayaan 3 में चाँद की सतह पर उतरने के लिए लैंडर होगा जोकि चाँद की सतह को एक ही जगह पर रहकर स्टडी करेगा| ये लैंडर चाँद पर आने वाले भूकम्पों का अध्ययन करेगा जोकि हमें चाँद की अंदरूनी संरचना के बारे में बहुत जानकारी दे सकते हैं| chandrayaan 3 में लैंडर के अलावा एक रोवर भेजने की भी बात की जा रही है जोकि चाँद की सतह पर कुछ दूर चलकर चाँद की सतह का अध्ययन करेगा| ये रोवर चाँद पर पाए जाने वाले रासायनिक पदार्थों का अध्ययन कर सकता है जोकि चाँद की केमिकल कम्पोजीशन समझने में हमारी मदद कर सकता है|
इस बार isro chandrayaan 3 में कोई भी orbiter भेजने के पक्ष में नहीं है| भारत का chandrayaan 2 orbiter पहले से ही चाँद के ऑर्बिट में बहुत अछे से काम कर रहा है|

chandrayaan 3 launch date
chandrayaan 3 launch

chandrayaan 3 में भेजे जाने वाले payloads

  • chandrayaan lander
  • chandrayaan Rover

कहाँ उतरेगा chandrayaan 3 लैंडर

भारत ने 2008 में चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर पानी की ख़ोज की थी और isro के अगले moon मिशन chandrayaan 3 का अगला लक्ष्य भी चाँद का दक्षिणी ध्रुव ही है| चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर आज तक कोई भी देश नहीं उतर सका है भारत पहला देश होगा जो चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर चाँद का अध्ययन करेगा|

chandrayaan 3 लांच कब होगा

chandrayaan 3 पर बड़ी ही सहजता से काम किया जा रहा है, इस बार isro कोई भी जोखिम नहीं ले सकता| स्पेस मिशन बहुत ही खर्चीले होते हैं और isro एक सरकारी स्पेस एजेंसी होने के नाते भारत के tax payer का पैसा बर्बाद नहीं करना चाहती| isro की chandrayaan 3 की टीम बड़ी ही सफाई से काम को अंजाम दे रहे हैं और हो सकता है की 2021 में chandrayaan 3 को लांच कर दिया जाये|
chandrayaan 3 को 2020 में ही Launch करने का प्लान था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस Launch को टाल दिया गया है|

कितनी है कीमत chandrayaan 3 की

chandrayaan 3 मिशन में तक़रीबन 600 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है| chandrayaan लैंडर और रोवर की कीमत तक़रीबन 250 करोड़ होने वाली है लेकिन इस से कहीं ज्यादा खर्चा तो इस मिशन को launch करने में खर्च होने वाला है| अंदाजा है कि chandrayaan 3 launch पर तक्रोबन 350 करोड़ रुपये लगने वाले हैं| आपको बता दें कि इस साल के लिए isro की सभी परियोजनाओं के लिए 14000 करोड़ रुपयों की मांग की गयी है|

chandrayaan 3 mission से अपडेट रहने के लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब जरुर कर लीजिये|