Amazon Prime क्या है? Amazon Prime के 10 Best फायदे।

2303

Amazon से तो लगभग आप सभी लोग वाक़िफ़ होंगे। आप मे से कुछ लोगो ने तो इससे खरीदारी भी करी होगी। और खरीदारी करते वक़्त, या टीवी के किसी ad मे आपने Amazon Prime के बारे मे भी जरूर सुना होगा। मगर आखिर ये Amazon Prime है क्या? और क्या इसको खरीदने से आपको कोई फायदा होगा। आइए जानते है आज के इस आर्टिकल मे। 

अनुक्रम

Amazon क्या है?

Amazon एक अमरीकी कंपनी है जो की ऑनलाइन अपनी वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों और विक्रेताओं को जोड़ती है। इसपर लगभग सभी ब्रैंड्स के सभी उत्पाद उपलब्ध होते है। अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों मे लोग Amazon के जरिये खरीदारी करते है। इंडिया मे भी लोगो ने डिजिटल क्रान्ति के बाद से Amazon से ऑनलाइन खरीदारी करना शुरू कर दिया था। और तबसे ही Amazon से ऑनलाइन सामान खरीदने वालों मे इजाफा हो रहा है। 

कोरोना-वायरस के बीच Amazon से खरीदारी

कोरोना-वायरस के चलते कई दूकाने और मॉल बन्द हो गए है और जो खुले है वहाँ पर वायरस के संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे मे लोगो के लिए Amazon एक बहुत ही अच्छा विकल्प बनकर उभरा है और कई लोगो ने लॉकडाउन के बाद से Amazon का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। और Amazon की Great Festival Sale मे सभी सामानों पर अच्छी छूट भी ली जा सकती है। 

Amazon Great Festival Sale

हर साल की तरह, इस साल भी Amazon ने दिवाली के आस पास अपनी Great Festival Sale निकाली है। यह sale 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चेलगी और इस बीच लगभग सभी electronic products जैसे टीवी, फ़ोन, माइक्रोवेव आदि और भी कई अन्य प्रॉडक्टस पर सेल चलेगी। तो अगर आप कुछ भी नया खरीदना चाहते है तो यहाँ क्लिक करके Amazon की Great Festival Sale के बारे मे और जान सकते है। 

इसके बाद नवम्बर मे एक ओर दिवाली सेल है। तो अगर आपके पसंदीदा प्रोडक्ट पर इस समय कोई खास डिस्काउंट नही है तो आप अभी दिवाली वाली सेल का इंतज़ार कर सकते है। और सभी Sales के बारे मे सबसे पहले जानकारी पाने के लिए हमारी साइट को सब्सक्राइब कर सकते है।

Amazon Prime kya hai
AmazonPrime kya hai

Amazon Prime क्या है?

चलिये अब वापस अपने पहले विषय Amazon Prime पर आते है। Amazon Prime असल मे Amazon की ही एक सर्विस है जिसमे आपको एक तय राशि Amazon को देनी होती है और उसके बाद आपको Amazon द्वारा कई सारी सेवाए दी जाती है। इसमें आपको फ़ास्ट डिलीवरी, बहतर डील्स, नयी-नयी मूवीज, गाने और किताबे भी पड़ने को मिलेंगी। यह सभी सेवाए Amazon की अलग अलग सर्विसेज के अंदर आती है। चलिये इन सभी सर्विसेज को थोड़ा और बहतर तरीके से समझते है। 

Amazon Prime के 10 सबसे बड़े फायदे

1.Free One-Day Delivery

अगर आप कोई सामान्य ग्राहक है और Amazon से किसी प्रोडक्ट की डिलीवरी एक या दो दिन के अंदर चाहते है तो उसके लिए आपको Amazon को ₹100 से ₹150 तक अतिरिक्त देने पड़ेंगे। मगर वही अगर आप एक Amazon Prime यूजर है तो आपके किसी भी प्रोडक्ट की डिलीवरी एक दिन के अंदर अंदर मिल जाएगी और वो भी बिलकुल फ्री।

और अगर आपको बाद मे डिलीवरी लेने मे भी कोई आपत्ति नही है तो आप no-rush डिलीवरी पर क्लिक कर सकते है। इससे आपको ₹15 मिलेंगे जिसका इस्तेमाल आप बाद मे दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए कर सकते है।

2. Free Standard Delivery

Amazon पर खरीदारी करते समय, किसी भी सामान्य ग्राहक को कम से कम ₹499 का सामान खरीदना पड़ता है वरना उसको डिलीवरी के भी पैसे देने पड़ते है। मगर एक Amazon Prime यूजर के लिए ऐसी कोई रोक नही है और वो कितने का भी सामान खरीद सकता है और उसकी डिलीवरी फ्री ही रहेगी। 

3. Free Release-Date Delivery

Amazon Prime के साथ अगर आपने किसी ऐसे प्रोडक्ट का आर्डर दिया है जोकि अभी थोड़े दिन बाद रिलीज़ होने वाला है तो आपको वो प्रोडक्ट उसी दिन डिलीवर हो जाएगा जिस दिन वो रिलीज़ होगा। ये ऑफर सभी Amazon प्रोडक्ट्स पर लागू नही होता है। 

4. Free Two-Hour delivery

अगर आप Amazon Prime अकाउंट के साथ Amazon Fresh से कोई भी सामान मंगाते है जिसकी कुल कीमत ₹600 से अधिक हो तो आपको Amazon की तरफ से दो घण्टे के अंदर अंदर डिलीवरी मिल जाएगी। इतने म6 तो शायद आपके मोहल्ले का किराना वाला भी सामान डिलीवर नही कर पाएगा। 

यह ऑफर सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक ही वैध होगा।

5. Better Discounts

Amazon Prime यूज़र्स को amazon store और amazon grocery, दोनों जगह ही बहतर डील्स और ज्यादा छूट मिलती है। इसके साथ साथ अगर आपके पास Amazon Prime Card है तो आपको आपके हर आर्डर पर 5% कैशबैक भी मिलेगा। 

6. Amazon Sales के बारे मे पहले जानकारी

Amazon पर जब भी कोई Sale चलेगी तब Amazon Prime यूज़र्स को उसके बारे मे सबसे पहले बताया जाएगा और उनको पहले प्रोडक्ट्स खरीदने का मौका भी दिया जाएगा।

जैसे अभी जब 17 अक्टूबर को Amazon Great Festival Sale चली थी। तक Amazon Prime यूज़र्स को sale के बारे मे 16 अक्टूबर शाम 6 बजे ही पता लग गया था। इससे आप समझ सकते है कि Amazon Prime खरीदने से आपको कितना ज्यादा फायदा हो सकता है। 

Amazon Prime
Amazon Prime

7. Unlimited Streaming Access Of Amazon Prime Video

Amazon Prime Video दुनिया की सबसे बहतर streaming services के अंदर आता है। इसके अन्दर आपको ढेर सारे मूवीज, वेब-सीरीज और टीवी-सीरियल देखने को मिल सकते है। इसके साथ-साथ Amazon अपनी खुद की भी वेब-सीरीज और मूवीज निकालता है जिनको बस Amazon Prime Video पर ही देखा जा सकता है।

 यह एंटरटेनमेंट के लिए एक बहुत ही बहतर पैकेज है और अगर आपको मूवीज और सीरीज का शौक है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। Amazon Prime अकाउंट के साथ आप बिना कोई अतिरिक्त पैसे दिया इसका पूरा लुफ्त उठा सकते है।

Amazon Prime Video को आप अपने Smart TV, Amazon Firestick, Android & Apple SmartPhones और tablets, तथा window, linux और Mac के लैपटॉप और कंप्यूटर पर आराम से इस्तेमाल कर सकते है। 

अगर आपको दूसरे देशों की सीरीज देखनी है तो आप इसके ऊपर VPN लगा के उनको भी देख सकते है। Pure VPN के बारे मे जानने के लिए यह क्लिक करे। 

8. Limited Streaming Access of Amazon Prime Music

Amazon Prime Music जैसा नाम से पता चलता है, Amazon की एक music streaming service है। Amazon Prime अकाउंट के साथ आपको इसके 20 लाख से ज्यादा गानो को सुनने की पहुँच मिल जाती है। यहाँ आपको हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं मे गाने सुनने को मिल जाते है। इन गानों पर आपको कोई ad नही देखने पड़ते। 

इसके बाद अगर आप Amazon Prime Music का अकाउंट अलग से खरीदे तो आप उस पर उप्लब्ध 5 करोड़ से अधिक गानों का लुफ्त उठा सकते है। हालांकि Amazon Prime के साथ आ रहे 20 लाख गाने भी आपके लिए काफी हो सकते है। 

9. Amazon Cloud Storage

Amazon अपनी सर्विसेज Amazon Cloud के जरिये अलग अलग बिसनेसेस को तो देता ही है। साथ ही साथ यह Amazon Prime के जरिये आम लोगो को भी अपनी cloud services प्रदान करता है। 

इसके साथ आप जितनी चाहे, उतनी photos को amazon cloud पर अपलोड कर सकते है और फिर वहाँ से उन्हें जहा चाहे वहाँ एक्सेस कर सकते है। यह बिलकुल Google Photos की तरह ही काम करता है, बीएस यह आपको कोई भी लिमिट का पालन नही करना होता है। 

इसके साथ-साथ आप अपने 5GB तक के डाक्यूमेंट्स और वीडियोस को भी Amazon Prime पर बिलकुल फ्री मे अपलोड कर सकते है। 

10. Free Amazon Prime Reading

Amazon Prime अकाउंट के साथ आपको amazon prime reading के भी कई फायदे मिलेंगे। इसमे आप हर महीने कोई भी 10 किताबे पड़ पाएंगे। इसमें बहुत सारी किताबे तो उपलब्ध नही है मगर फिर भी काफी अच्छी अच्छी किताबे आपके हाथ लग सकती है। इसके साथ साथ आप कई साप्ताहिक मैगजीन्स भी पड़ सकते है। इसमें कई तरह की मैगजीन्स उप्लाब्ध है जो आपको जरूर पसंद आएगी।

Amazon Prime Membership की क्या कीमत है?

Amazon Prime की membership आप 1,3 या 12 महीने के लिए ले सकते है। 1 महीने की मेम्बरशिप आपको ₹129 मे मिल जाएगी जबकि 3 महीने की मेम्बरशिप आपको सिर्फ ₹330 यानी ₹110 प्रतिमाह की दर से मिल जाएगी। इसके बाद अगर आप 12 महीने के लिए मेम्बरशिप लेते है तो आपको ₹999 (₹83 प्रतिमाह देने होंगे)। अगर आपको मेम्बरशिप लेनी है तो एक साल की मेम्बरशिप आपको लिए सबसे बहतर रहेगी। 

Amazon Prime Membership को सस्ते मे कैसे ले?

अभी Amazon पर एक बहुत ही कमाल का ऑफर चल रहा है जिसमे अगर आपको उम्र 18-24 साल के बीच है तो आपको 3 या 12 महीने की मेम्बरशिप पर पूरे 50% का कैशबैक मिल सकता है। इसमें आपको कुछ नही करना है सिर्फ और सिर्फ ऑफर मे अप्लाई करना है और अपनी ID और सेल्फी amazon को भेजनी है। 

Amazon Prime Membership Free मे कैसे ले? 

Amazon Prime Membership Free मे आप कुछ इन तरहों से पा सकते है:-

● आप Vodafone Red का ₹399 या उससे ऊपर का पोस्टपेड प्लान ले सकते है और उसके साथ आपको Amazon Prime Membership एक साल के लिए Free मे मिल जाएगी। 

● अगर आप airtel इस्तेमाल करते है तो आप उसके prepaid, postpaid या boradband प्लान्स के साथ Amazon Prime बिलकुल Free मे पा सकते है। airtel के किन प्लान्स के साथ Amazon Prime Account free है वो आप Airtel Thanks app पर जाके देख सकते है। 

● अगर आप BSNL का उपयोग करते है तो भी आपको Amazon Prime Account बिलकुल फ्री मे मिल सकते है। आपको बस BSNL का कोई ₹399 या उससे ज्यादा का मोबाइल पोस्टपेड प्लान खरीदना है। आप ₹745 या उससे ज्यादा का कोई लैंडलाइन पोस्टपेड प्लान भी खरीद सकते है। 

● अगर Amazon कोई भी फ्री ट्रायल दे रहा है तो आप उसको भी ले सकते है। उसमें आपको 30 दिन या 60 दिन के लिए amazon prime के कई फायदे उठाने का मौका मिलेगा। हालांकि उसके बाद आपको अगर मेम्बरशिप चालू रखनी है तो आपको उसके लिए पैसे देने पड़ेंगे। 

अभी जब मे यह आर्टिकल लिख रहा हु तब amazon prime का कोई भी फ्री ट्रेल उप्लब्ध नही है। 

Amazon Prime membership कैसे ले?

अगर आप Amazon Prime Membership लेना चाहते है तो नीचे लिखे स्टेप्स का पालन करे:-

●सबसे पहले Amazon की वेबसाइट या app पर जाए। उसके बाद बाई तरफ बनी 3 लाइनो पर क्लिक करे। 

●उसके बाद Try Prime पर क्लिक करे। 

●फिर आप आमज़ों के अलग अलग प्लान्स देख पाएंगे। आपको जो प्लान अछा लगे उसपर क्लिक करे और फिर अपनी निजी जानकारी और बैंक की जानकारी भर दे। 

●इसके बाद आपका amazon prime अकाउंट बन जाएगा। 

अगर आप 50% कैशबैक वाला ऑफर पाना चाहते है तो उसके लिए आपको बाद मे अपनी ID और एक सेल्फी भी amazon को भेजनी पड़ेगी। और आपकी पहचान प्रमाणित होने के बाद आपको आपका 50% कैशबैक मिल जाएगा। 

Amazon Prime

क्या आपको Amazon Prime membership लेनी चाहिए??

अब आपके मन मे जो आखरी सवाल होगा वो यही होगा की क्या आपको amazon prime अकाउंट लेना चाहिए या नही। तो अगर आप नियमित रूप से ऑनलाइन खरीदारी करते है या मूवीज, वेब-सीरीज वगरह देखना पसंद करते है तो आपको amazon-prime account ले लेना चाहिए। 

इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन खरीदारी नही करते या कम करते है और वेब-सीरीज नही देखते या कम देखते है तो आपको अकाउंट लेने से बचना चाहिए। आप कभी-कभी के लिए अपने दोस्तों के अकाउंट इस्तेमाल कर सकते है। 

हालांकि ₹999 प्रतिवर्ष काफी छोटी रकम है और इसको खर्च करने मे भी कोई बुराई नही है। और इससे मिलने वाले फायदे भी कमाल है। 

Conclusion

Amazon Prime यकीनन ऑनलाइन खरीदारी का एक बहुत ही अच्छा विकल्प है और आपको इसका इस्तेमाल करके एक बार जरूर देखना चाहिए। साथ ही आप amazon पर अभी चल रही sale को भी देख सकते है। 

अगर आज आपको इस आर्टिकल से amazon के बारे मे कुछ नया ओट चला हो तो आर्टिकल को शेयर व् कमेंट जरूर करे। आपसे मुलाक़ात होगी फिर किसी आर्टिकल मे तब तक के लिए जय हिंद। अगर आप अपनी ज्ञान की सीमा को और बढ़ाना चाहते हैं, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर विजिट कर सकते हैं।